स्किनफिट ड्रेस में प्रियंका को देख दीवाने हुए फैंस
स्किनफिट ड्रेस में प्रियंका को देख दीवाने हुए फैंस
Share:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया की दुनिया में काफी सक्रीय दिखाई देती है और अपने खास मूमेंट्स की फोटोज फैंस का साथ साझा करती रहती हैं। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई फोटोज भी साझा की है। इन फोटोज में वह बेटी और पति निक जोनस संग नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन फोटोज खूब पसंद कर रहे हैं।
 
खबरों का कहना है कि, जोनस ब्रदर्स ने हाल ही में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में कॉन्सर्ट किया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ एंट्री की और यह  फोटोज उन्होंने फैंस की साथ भी शेयर कर दी है। इन फोटोज में प्रियंका का पति निक संग जबरदस्त अंदाज भी दिखाती हुई दिखाई दी है। मल्टीकलर स्किनटाइट आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग फरी कोट कैरी किया है।

बता दें कि स्टाइलिश हेयरस्टाइल और डार्क लिपस्टिक से लुक को कंप्लीट करते हुए प्रियंका काफी गॉर्जियस भी दिखाई दे रही है। वहीं निक जोनस इस दौरान ब्लैक आउटफिट में काफी डैशिंग लग रहे है। पति संग रोमांटिक केमिस्ट्री बनाते हुए प्रियंका कैमरे के सामने जबरदस्त पोज देती हुई दिखाई दी है। निकयांका का एक साथ ये अंदाज देखने काबिल है। वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो प्रियंका जल्द ही वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में भी दिखायी देने वाली है, जिसका इन दिनों वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इंडिया में भी एक्ट्रेस ने सीरीज को खूब प्रमोट किया था। इस सीरीज में प्रियंका, रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आएंगी। ‘सिटाडेल’  28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

कई ऐसे मर्द है जो मेरी कामयाबी से खुश नहीं: प्रियंका

अपनी फिल्म के प्रमोशन के बीच निक का हाथ थामे नजर आई प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के बाद ये स्टार करने जा रहे है हॉलीवुड की ओर रुख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -