नेशनल अवॉर्ड लेकर हैदराबाद पहुंचे अल्लू अर्जुन का फैंस ने किया जोरदार स्वागत, सामने आया VIDEO
नेशनल अवॉर्ड लेकर हैदराबाद पहुंचे अल्लू अर्जुन का फैंस ने किया जोरदार स्वागत, सामने आया VIDEO
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने करियर के सबसे अच्छे दौर को एन्जॉय कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की सेंसेशनल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाकर खड़ा कर दिया था। घर-घर में सुपरस्टार का 'पुष्पा सिग्नेचर स्टेप' मशहूर हुआ था। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड मिला है। देशभर में इन्हें सेलिब्रेट किया जा रहा है। 

17 अक्टूबर 2023 के दिन दिल्ली में 69वें नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। दक्षिण भारतीय फिल्म के मशहूर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें ये अवॉर्ड लेते देख उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अल्लू अर्जुन के नेशनल अवॉर्ड की बड़ी जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल था तथा देखते ही देखते जिसने एक सेलिब्रेशन का रूप ले लिया। ऐसे में, नेशनल अवॉर्ड हासिल कर हैदराबाद लौटे पैन इंडिया स्टार की जीत का जश्न फैंस ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। यही नहीं, उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेता का ग्रैंड वेलकम ढोल और पटाखों के साथ किया। उनपर जमकर फूल बरसाए। इस प्रकार से ये अवसर एक फेस्टिवल बन गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Spice (@spicesocial)

वही ऐसा कर के अल्लू अर्जुन ने वाकई एक इतिहास रचा हैं, क्योंकि तेलुगु फिल्मों के लंबे इतिहास में उनका नाम बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले के रूप में सामने आया है। अल्लू इकलौते अभिनेता हैं, जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री से नेशनल अवॉर्ड जीता है। वही बात यदि वर्कफ्रंट की करें तो अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' है। यह सिनेमाघरों में 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। त्रिविक्रम द्वारा डायरेक्टेड, यह फिल्म एक बड़े पैमाने पर मनोरंजन करने का वादा करती है।

अश्लील फिल्मों के आरोप में जेल गए राज कुंद्रा ने बनाई फिल्म, शिल्पा शेट्टी ने रिलीज किया ट्रेलर

'कपूर एंड सन्स' में ऋषि कपूर ने अपने लुक की वजह से जीता था अवार्ड

जानिए क्यों 'वेलकम 2 कराची' को लेकर छीड़ा था विवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -