अस्पताल में भर्ती हैं ये मशहूर सिंगर, पोस्ट देख फैंस को लगा झटका
अस्पताल में भर्ती हैं ये मशहूर सिंगर, पोस्ट देख फैंस को लगा झटका
Share:

जाने माने मशहूर गायक पैपॉन को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें क्या हुआ है? अभी तक इस बात की खबर तो सामने नहीं आई है मगर, राहत इस बात की है कि अब उनकी हालत ठीक है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर स्वयं पैपॉन ने अपनी फोटो शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने 13 वर्षीय बेटे के लिए भावुक पोस्ट भी साझा किया है।

पैपॉन ने ट्विटर पर अपनी और अपने बेटे की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा उनकी देखभाल कर रहा है। उन्होंने लिखा, "हम सभी अपने जीवन की छोटी-छोटी लड़ाइयों को अकेले लड़ते रहते हैं। मैं वैसे तो इन घटनाओं के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद नहीं करता हूं। मगर पिछली रात की बात कुछ अलग थी। पहली बार मेरा बेटा जो अभी सिर्फ 13 वर्ष का है, उसने पूरी रात अस्पताल में रहकर मेरी देखभाल की। ये मेरे लिए बहुत भावनात्मक क्षण है। मुझे याद है, मैं भी अपने माता-पिता की ऐसे ही सेवा किया करता था। काश वे अपने पोते पुहोर को ऐसा करते देख पाते।" 

बता दें, पैपॉन एवं उनके बेटे का बहुत ही मजबूत रिश्ता है। हाल ही में जब पुहोर का 13वां जन्मदिन आया था तब पैपॉन ने उन्हें बहुत विशेष सरप्राइज दिया था। वे अपने बेटे को वर्ल्ड कप 2022 का मैच दिखाने दोहा लेकर गए थे। उन्होंने दोहा से अपने बेटे के साथ फोटोज साझा करते हुए लिखा था, "यादें! एक पिता अपने बेटे के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल एवं मैसी को खेलता देखने के लिए दोहा आए हैं।"

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के लिए लाखों रूपये फीस ले रही है ये एक्ट्रेस, जानकर होगी हैरानी

उर्फी जावेद ने लौटाई अशनीर ग्रोवर की बुक, बोली- 'ये दोगलापन...'

पाकिस्तानियों के समर्थन में उत्तरी बॉलीवुड की ये अदाकारा, वीडियो शेयर कर बढ़ाया हौंसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -