पूनम पांडे की मौत से सदमे में परिवार, बताया कब और कहाँ होगा अंतिम संस्कार?
पूनम पांडे की मौत से सदमे में परिवार, बताया कब और कहाँ होगा अंतिम संस्कार?
Share:

जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस और लॉकअप प्रतियोगी पूनम पांडे को लेकर हैरान कर देने खबर आई है। वो अब हमारे बीच नहीं रहीं। सर्वाइकल कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। पूनम पांडे के इंस्टा पोस्ट पर आधिकारिक बयान शेयर कर मौत की खबर की पुष्टि की गई है। पोस्ट में लिखा है- आज सुबह हमारे लिए बहुत मुश्किल रही। आपको ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि पूनम पांडे हमारे बीच नहीं रहीं।

सर्वाइकल कैंसर के कारण उनका निधन हो गया। ये दुख का वक़्त है। हम प्राइवेसी की अपील करते हैं। पूनम पांडे 32 वर्ष की थीं। उनकी मौत की खबर ने शोबिज इंडस्ड्री को सदमा दे डाला है। पूनम का पार्थिव शरीर उनके होमटाउन उत्तर प्रदेश में है। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। पूनम ने 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बतौर मॉडल उन्होंने करियर आरम्भ हुआ था। पूनम ने भोजपुरी, तेलुगू, कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 4 और लॉकअप में वो नजर आई थीं।

वही पूनम पांडे के इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये पोस्ट देख लोग भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। कुछ का मानना है कि पोस्ट फेक है तो वहीं कुछ का कहना है कि उनका एकाउंट ही हैक हो गया है। लेकिन उनके मैनेजर ने इस खबर की पुष्टि की है। इस खबर के सामने आने के बाद से सभी शॉक में हैं।

'राजनीति का श‍िकार हुआ CID...', इस मशहूर एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सोने की चेन के लिए हत्या की कोशिश, आंध्र प्रदेश में चौंकाने वाली घटना

हीरो एक्सट्रीम 125आर या टीवीएस रेडर 125, कौन सी बाइक आपके लिए सबसे अच्छी है? जानें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -