उभरता नेतृत्व- एशिया पोस्ट फेम इंडिया सर्वे
उभरता नेतृत्व- एशिया पोस्ट फेम इंडिया सर्वे
Share:

बिहार के उभरते नेताओं में भाजपा नेता नीतीश मिश्रा पहले, पार्टी अध्यक्ष मंगल पांडेय दूसरे और कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी तीसरे स्थान पर पाये गये हैं। एशिया पोस्ट-फेम इंडिया सर्वे में लोजपा नेता चिराग पासवान को चौथा और युवा राजद नेता तेजस्वी यादव को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। 

इस सर्वे में दूसरी पंक्ति के राजनेताओं की योग्यता, दूरदर्शिता, अनुभव, छवि और लोकप्रियता आदि सात बिन्दुओं को पैमाना बनाया गया था। एशिया पोस्ट ने अपने ताजा सर्वे में नीतीश मिश्रा को बिहार के करीब 300 नेताओं में सबसे लोकप्रिय पाया है। उन्हें 83 प्रतिशत सकारात्मक वोट प्राप्त हुए हैं। नीतीश मिश्रा को बिहार सरकार में गन्ना एवं ग्रामीण विकास मंत्री के तौर पर कार्य करने का अनुभव है और उनकी छवि एक विकासपरक व सुलझे हुए युवा नेता की है। उस वक्त एशिया पोस्ट-फेम इंडिया के ही सर्वे में उन्हें प्रदेश में दूसरे सबसे योग्य मंत्री का दर्जा हासिल हुआ था। इसके पहले वे एमटीवी यूथ आइकॉन भी चुने जा चुके हैं।

दूसरे स्थान पर भाजपा के ही प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय हैं जिन्हें 78 प्रतिशत सकारात्मक वोट मिले हैं। उनके सफल कार्यों में लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा को भारी जीत दिलाना, एनडीए के घटक दलों में तालमेल बनाना और पार्टी में अनुशासन कायम रखना है।

बिहार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी को इस सर्वे में तीसरे स्थान पर पाया गया है। अशोक चौधरी को राजद-कांग्रेस गठबंधन सरकार में प्रदेश का गृहमंत्री रहने का अनुभव प्राप्त है। इस चुनाव में उन्होंने सीटों के तालमेल में कांग्रेस को 40 सीटें दिलाने का बड़ा कारनामा किया है।
फिल्म स्टार रह चुके युवा सांसद चिराग पासवान को बिहार के उभरते नेताओं में चौथे स्थान पर पाया गया है। राजद के तेजस्वी यादव को भी सर्वे में महत्वपूर्ण पांचवां स्थान मिला है। छठे स्थान पर बिहार के सबसे कम उम्र के मंत्री रह चुके सम्राट चौधरी हैं जो परबत्ता से विधायक हैं। सातवें स्थान पर संघर्षशील भाजपा सांसद नित्यानंद राय हैं जो हाजीपुर से लगातार चौदह साल विधायक रहने के बाद पिछले चुनावों सांसद बने हैं। आठवें स्थान पर बैकुंठपुर के जदयू विधायक मंजीत कुमार सिंह हैं जो अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर अपनी ही सरकार के विरुद्ध धरने पर बैठ कर चर्चा में आये थे। नवें स्थान पर दरभंगा के युवा विधायक संजय सरावगी हैं जबकि दसवें स्थान पर घोषी (जहानाबाद) के नौजवान विधायक राहुल कुमार हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक रामचंद्र सिंह यादव ग्यारहवें स्थान पर हैं जबकि जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन बारहवें स्थान पर पाये गये है।

आरएलएसपी के प्रधान महासचिव शिवराज सिंह को तेरहवां और भाजपा के प्रदेश मंत्री मृत्युंजय झा को चौदहवां स्थान प्राप्त हुआ है। अल्पसंख्यक कल्याण मोर्चा के फैसल रहमान भी टॉप-15 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं और उन्हें पंद्रहवां स्थान प्राप्त हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -