World Cancer Day : माहामारी का रुप लेता जा रहा है कैंसर, 2020 तक स्थिति और खराब होने वाली
World Cancer Day : माहामारी का रुप लेता जा रहा है कैंसर, 2020 तक स्थिति और खराब होने वाली
Share:

नई दिल्ली। अक्सर आपने हिंदी फिल्मों की शुरूआत के पहले एक संदेश लिखा हुआ देखा होगा कि तंबाखू के सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान होता है। इतना ही नहीं कुछ वीडियोज़ भी तंबाखू सेवन को लेकर दर्शाए जाते हैं। यह भी संदेश दिया जाता है कि कई बार तंबाकू और कई बार बदलती जीवनशैली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। दरअसल शराब, जंक फूड, शरीर को अधिक क्रियाशील न रखना और दूषित वातावरण में जीवन जीना ये सब कैंसर के संक्रमण के कारण हो सकते हैं।

हालात ये हैं कि कैंसर रोग के मरीजों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। यह इतना भयावह हो गया है कि इसने महामारी का रूप ले लिया है। इतना ही नहीं यह रोग लोगों के लिए बेहद गंभीर होता जा रहा है। मेडिकल साईंस के लिए भी अभी इस रोग से पूरी तरह से लोगों को मुक्त करवा पाना बेहद मुश्किल है। हालांकि रेडियोथैरेपी और कीमोथेरेपी एक विकल्प हैं लेकिन अधिकांश रोगी समय के साथ रोग बढ़ने के कारण मौत की ओर बढ़ते चले जाते हैं।

हालात ये हैं कि इस रोग का उपचार इतना महंगा होने लगता है कि आर्थिक तंगी के चलते वे ठीक से उपचार नहीं करवा पाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 मेें 14 लाख लोगों को कैंसर रोग हो गया था। तो दूसरी ओर करीब 7 लाख 36 हजार लोग इस रोग के चलते मौत के शिकार हो गए थे। माना जा रहा है कि वर्ष 2020 में इस रोग से प्रभावितों की संख्या बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं करीब 1.7 लाख लोग कैंसर से जूझ रहे होेंगे जिनमें से मरने वालों की तादाद करीब 88000 तक हो जाएगी।

संबंधित खबरों को पढने के लिए निचे क्लिक करे-

बुखार होने पर करे मेथी के पत्तो का सेवन

ये चीजे कर सकती है आपकी नींद को ख़राब

ये जादुई तेल दिलाएगा घुटने के दर्द से आराम

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -