आँखे बताती है व्यक्ति का स्वभाव, गोल आँखों वाले लोग होते हैं गुस्सैल
आँखे बताती है व्यक्ति का स्वभाव, गोल आँखों वाले लोग होते हैं गुस्सैल
Share:

कहा जाता है हर व्यक्ति की आँखे दुसरो पर प्रभाव डालती है और आँखों को देखकर कोई भी प्रभावित हो जाता है। जी दरअसल आंखे इतनी प्रभावशाली होती हैं कि कई बार आंखे देखकर ही सामने वाले व्यक्ति के मन में चल रहे विचार को कोई भी जान लेता है। वैसे आंखें भी कई आकार और रंगों की होती हैं। इस लिस्ट में गोल, छोटी, गहरी और लाल, नीली, काली आदि शामिल हैं। हालाँकि सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का आंखे बड़ी, उभरी हुई और बाहर की तरफ निकली हुई होती हैं ऐसे लोग स्वभाव से काफी नम्र और बहुत ही नेक दिल इंसान होते हैं। जी दरअसल ऐसे लोग दूसरों की भावनाओं को जल्दी से समझने की क्षमता भी रखते हैं। साथ ही जिनकी आंखें बड़ी और चमकीली होती है ऐसे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। आइए जानते हैं अन्य आँखों के बारे में।

छोटी आंखें- बहुत से लोगों की आंखे काफी छोटी होती है। जी हाँ और जिन लोगों की आंखें छोटी होती है ऐसे लोग बहुत साहसी नहीं होते हैं। ऐसे लोग लोगों को गुस्सा थोड़ा ज्यादा आता है। इसी के साथ बातों को लेकर ऐसे लोग जल्दी आवेश में आ जाते हैं। ऐसे लोग भविष्य को लेकर ज्यादा सोच विचार नहीं करते हैं।

गोल आंखें- जिन लोगों की आंखें गोल होती हैं ऐसे लोगों में घूमने फिरने की चाहत ज्यादा होती है। जी हाँ और मौका मिलते ही ऐसे लोग किसी न किसी यात्रा पर निकलने की तैयारी में रहते हैं। इसके अलावा इन लोगों को दुनियाभर की जानकारी हासिल करना पसंद होता है।

गहरी आंखें- लाल रंग और अंगार सी दहकती आंखों वाले व्यक्तियों को जल्दी गुस्सा आता है। जी हाँ और ऐसे लोगों में सहनशीलता की कमी भी पाई जाती है। इसके अलावा ये लोग बात-बात पर आवेष में आ जाते हैं और कई बार इनका गुस्सा उनके लिए ही हानिकारक साबित हो जाता है।

बिलोरी आंखें- जिन लोगों की आंखे बिलोरी रंग की होता हैं उन लोगों में सोचने समझने की शक्ति अधिक होती है। इसी के साथ ऐसे लोग स्वभाव से काफी चालाक भी होते हैं।

गहरी आंखें- जिस व्यक्ति की आंखे गहरी होती हैं ऐसे लोग बहुत ही चतुर और चालाक प्रवृति के होते हैं। जी हाँ और इन लोगों को दूसरों को अपनी बात अच्छे से मनवाना आता है।

आज है शनि अमावस्या, जानिए क्या करें और क्या नहीं?

ब्रह्म मुहूर्त में सपने में दिखे यह चीज तो होता है भारी धन लाभ

घर में लगा लें इस फूल का पौधा, हो जाएगा 'चट मंगनी पट ब्याह'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -