रुस की राजधानी मॉस्को के बस अड्डे पर हुआ धमाका
रुस की राजधानी मॉस्को के बस अड्डे पर हुआ धमाका
Share:

मॉस्को: रुस की राजधानी मॉस्को में एक बस अड्डे पर विस्फोट हुए है, जिसमें improvised explosive device (IED) का प्रयोग किया गया है। इस विस्फोट में 3 लोग घायल हुए है। उपरोक्त जानकारी समाचार एजेंसी तास ने साझा की। पुलिस ने भी शहर के मध्य में स्थित पोक्रोवका रोड पर बीती रात को एक विस्फोट होने की पुष्टि की।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तास के अनुसार घायलों में दो महिलाएँ भी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि रुस में लगातार चेचेन विद्रोहियों का हमला होता रहता है। चेचेन्या रशियन रिपब्लिक का एक देश है, जिसकी राजधानी ग्रांजी है।

चेचेन नख लोगो का एक एथनिक समुदाय है। रुस के साथ चेचेन की वर्षों पुरानी दुश्मनी है। दूसरी ओर रुस ने आईएसआईएस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। रुस ने जिहादियों के 45 ठिकानों पर हमला कर 30 जिहादियों को मार गिराया है। ऐसे में पूरे देश में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -