औरंगाबाद की पूर्व सांसद श्यामा सिंह का निधन
औरंगाबाद की पूर्व सांसद श्यामा सिंह का निधन
Share:

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद की पूर्व सांसद श्यामा सिंह नहीं रहीं। उनके निधन पर चारों तरफ शोक की लहर छा गयी। उन्हें बीमारी के बाद दिल्ली के स्काॅट चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने श्यामा सिंह की मृत्यु पर कहा कि यह एक बड़ा नुकसान है, इसे पूरा नहीं किया जा सकता है।

श्यामा सिंह का जन्म 26 नवंबर 1942 को भारत के पहले फाइनेंस सचिव टीपी सिंह के यहाॅं हुआ था। उनकी माता माधुरी सिंह दो बार पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना में हुई साथ ही दिल्ली के इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय से उन्होंने इतिहास में स्नातक उपाधि प्राप्त की थी।

श्यामा का विवाह बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह के पोते और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह के पुत्र आईपीएस अधिकारी एवं पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार से हुआ। श्यामा सिंह के दिल में लोगों के लिए संवेदनाऐं थीं। वे लोक हित के लिए कोशिश करती रहती थीं। उनका प्रयास था कि आम आदमी को हितकारी योजनाओं का लाभ मिले।

बिहार में लालू का साथ नहीं छोड़ेगी कांग्रेस, राहुल की विधायकों को दो टूक

बिहार ने केंद्र को 7,636 करोड़ का, बाढ़ राहत प्रस्ताव भेजा

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी से पार्टी हुई नाराज, हो सकती है जल्दी छुट्टी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -