बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी से पार्टी हुई नाराज, हो सकती है जल्दी छुट्टी
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी से पार्टी हुई नाराज, हो सकती है जल्दी छुट्टी
Share:

पटना: देश के अन्य राज्यों में कांग्रेस में चल रहा गतिरोध अब बिहार में भी पहुंच चूका है. जिसमे कांग्रेस पार्टी बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी से खफा चल रही है. जिसके चलते उन्हें जल्दी ही हटाया भी जा सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी में पता चला है कि बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी की जल्दी ही उनके पद के साथ कांग्रेस से भी छुट्टी की जा सकती है. अशोक चौधरी के ऊपर पार्टी को तोड़ने का आरोप लगा है. जिसमे पार्टी आलाकमान जल्दी ही उन्हें हटा सकता है.

दूसरी तरफ पटना में राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने पूरे विभाजन की कहानी की आड़ में उन्हें हटाने की साजिश रची है. अशोक चौधरी इस बात से दुखी हैं कि जहां पिछले हफ्ते पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें विचार विमर्श के लिए बुलाया था, वहीं इस बार राहुल और बिहार के प्रभारी सीपी जोशी ने उन्हें नजरंदाज करते हुए उनके साथ विचार विमर्श नहीं किया है.

कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी पर कांग्रेस ने पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया है, जिसमे अन्य दलों से मिलीभगत होने का भी कहा गया है. ऐसे में उन्हें पार्टी पद से भी हटाया जा सकता है. 

पढ़िए देश-विदेश से जुड़ी छोटी-बड़ी ताज़ा खबरे न्यूज़ ट्रैक पर सीधे अपने मोबाइल पर 

राहुल कर रहे बिहार में कांग्रेस विधायकों से चर्चा, जान रहे बिखराव के कारण

नेहरू की यात्रा पर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस का बना मजाक, लोगो ने गधे को लेकर दिए जवाब

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर कांग्रेस ने जताया विरोध, पीएम मोदी की हुई आलोचना

बिहार में कांग्रेस पर गहराया राजनीतिक संकट, सोनिया ने की बैठक

राहुल जाऐंगे अमेरिका, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के सम्मलेन को करेंगे सम्बोधित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -