पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बोले, मोदी विरोधी बोल
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बोले, मोदी विरोधी बोल
Share:

नई दिल्ली। पेट्रोल - डीज़ल के दाम बढ़ने, जीडीपी का आंकड़ा गड़बड़ाने और अर्थव्यवस्था लगभग चरमराने को लेकर केंद्र सरकार परेशानियों का अनुभव कर रही है। ऐसे में वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मौजूदा वित्तमंत्री अरूण जेटली की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि, नोटबंदी ने जीडीपी गिरने के दौरान आग में तेल डालने जैसा कार्य किया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और, कहा कि गरीबी करीब से देखने वाले प्रधानमंत्री, के वित्तमंत्री ऐसा कार्य कर रहे हैं कि सभी भारतीयों को काफी नज़दीक से गरीबी नज़र आए। उन्होंने चिंता जताई कि, लोगों के पास रोजगार के अवसर नहीं हैं, नौकरियाॅं कम हो रही हैं। लोग रोजगार प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। साथ में बाजार में निवेश नहीं हो रहा है।

जीडीपी भी कम हो रही है। सरकार ने जीएसटी लागू तो कर दिया लेकिन यह ठीक तरह से नहीं हुआ। इसका परिणाम कारोबार पर हुआ। एक अंग्रेजी समाचार पत्र में यशवन्त सिन्हा के लेख का प्रकाशन हुआ। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, मैंने वित्त मंत्रालय संभाला है, मुझे पता है ये आसान काम नहीं है, यह एक 24 घंटे का काम है जिसे जेटली जैसे सुपरमैन भी पूरा नहीं कर सकते हैं।

सिन्हा ने कहा कि, जीडीपी अभी 5.7 प्रतिशत है। सरकार ने 2015 में जीडीपी तय करने के तरीके को बदला था, मगर पुराने नियमों के अनुसार कार्य किया जाता तो मौजूदा समय में 3.7 प्रतिशत की जीडीपी होती। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली को कुछ समय के लिए रक्षा मंत्रालय का प्रभार दिए जाने और वित्तमंत्रालय दिए जाने पर भी सवाल किए।

हिमाचल सरकार कैबिनेट बैठक में ले सकती है,लोकलुभावन निर्णय

रोहिंग्या शरणार्थियों का समर्थन कर फंसे वरुण गाँधी

शरद यादव से छिना संसदीय समिति अध्यक्ष का पद

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -