हिमाचल सरकार कैबिनेट बैठक में ले सकती है,लोकलुभावन निर्णय
हिमाचल सरकार कैबिनेट बैठक में ले सकती है,लोकलुभावन निर्णय
Share:

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में आने वाले समय में चुनाव होने हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि, चुनावी आचार संहिता जल्द ही लागू हो सकती है। माना जा रहा है कि, चुनावी कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हो सकती है। माना जा रहा है कि, अपने चुनावी समय में सरकार लोक लुभावन निर्णय ले सकेगी। मिली जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान की आधारशिला रखेंगे।

भाजपा के लिए एम्स की आधारशिला रखी जाना बेहद महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि, इसका चुनावी लाभ भाजपा को मिल सकता है। भाजपा क्षेत्र में महत्वपूर्ण चुनावी रैली करने के प्रयास में है, कांग्रेस की सरकार राज्य में लोगों को अपने निर्णयों से चुनावी लाभ अर्जित कर सकती है। गौरतलब है कि, चुनाव से पहले होने वाली घोषणाओं को लेकर बीजेपी, सरकार की चुनाव आयोग से शिकायत कर चुकी है,कर्मचारियों के लिए निश्चित प्रमोशन सेवा लाभ के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों और पैट टीचर्स को राहत दी जा सकती है।

चुनाव से पहले होने वाली घोषणाओं के तहत,कैबिनेट की बैठक में जंगी थोपन परियोजना के लिए अदाणी ग्रुप से लिए 280 करोड़ रुपये के अपफ्रंट प्रीमियम को लौटाने पर भी चर्चा हो सकती है। राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ा सकती है। पेंशनभोगियों के लिए भी सरकार कई सौगातें दे सकती है। संभावना जताई गई है कि, सरकार बेरोजगारी दूर करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर सकती है।

BHU लाठीचार्जः प्रोक्टर ने दिया इस्तीफा

राहुल के गुजरात दौरे का आज अंतिम दिन

प्रदेश अध्यक्ष को लेकर,दशहरे के बाद होगा ऐलान

BHU लाठीचार्जः प्रोक्टर ने दिया इस्तीफा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -