उत्तरप्रदेश में बिगड़ते हालात पर पूर्व मंत्री आजम खान ने की सरकार की आलोचना
उत्तरप्रदेश में बिगड़ते हालात पर पूर्व मंत्री आजम खान ने की सरकार की आलोचना
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर और बुलंदशहर में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तरह तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने बताया कि रविवार को रामपुर में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आ गया था। हालात ये थे कि समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार की आलोचना की गई। आजम खान ने कहा कि राज्य में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाऐं बढ़ गई हैं।

इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता आजम खान ने कहा कि जिस तरह से राज्य में लूट की वारदातें हो रही हैं। वे बहुत ही मायूसीभरी हैं। उन्होंने जेवर लूट कांड व बुलंदशहर में हुए वारदात को लेकर कहा कि अब क्या घर की औरतें घर में ही रहेंगी। आजम खान ने कहा कि लड कियों को ऐसे स्थानों पर नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर अपराध बढ़ गए हैं इतना ही नहीं छेड़छाड़ का वीडियो भी सामने आया है। सूनसान स्थान पर कुछ मनचले लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। मगर राज्य सरकार इन घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रही है। सरकार कार्रवाई करने की बात करती है लेकिन आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण नहीं रह पाता है।

बसपा से निकाले जाने के बाद नसीमुद्दीन ने बनाई नई पार्टी

CM योगी से मिलना है तो नहा धोकर और पाउडर लगाकर आए

राहुल गाँधी को नहीं मिली इजाजत सहारनपुर दौरे की

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -