पूर्व पति ने कबूला महिला की हत्या करना
पूर्व पति ने कबूला महिला की हत्या करना
Share:

लाहौर: एक महिला को उसके पूर्व पति ने इसलिये मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने किसी अन्य संप्रदाय के व्यक्ति से अपनी मर्जी से शादी कर ली थी। उसका पूर्व पति इस बात से खफा था और इसके चलते ही उसने महिला की हत्या कर दी।

मामला एक ब्रिटिश मूल की महिला से जुड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका ने किसी अन्य  संपद्राय के व्यक्ति से शादी कर ली थी, लेकिन यह उसके पूर्व पति को अच्छा नहीं लगा और उसने उसे मौत की नींद सुला दिया। मामला काफी पेचीदा हो गया था, लेकिन इस मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने बताया कि झेलम जिले के मंगला क्षेत्र में शामिया शाहिद नामक महिला अपने माता पिता के यहां मृत अवस्था में मिली थी। 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में यह सामने आया कि उसके पूर्व पति चैधरी शकील ने बीती 20 जुलाई को उसका गला घोंटकर हत्या कर दी, यह बात शकील ने अदालत में स्वीकार कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने यह भी बताया है कि उसने महिला की हत्या उसके माता-पिता के कहने से की थी, हालांकि बाद में उसने बयान को दो बार बदल दिया था। इधर पुलिस ने बताया कि आरोपी समेत उसका साथ देने वाले महिला के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि मृतका हत्या के कुछ दिन पूर्व ही दुबई से पाकिस्तान आई थी। पाकिस्तान में उसके माता-पिता रहते है और पिता की बीमारी की सूचना मिलने के बाद ही वह पाकिस्तान आई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -