पैराडाईज मामले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के बोल
पैराडाईज मामले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के बोल
Share:

नईदिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि, पैराडाइज पैपर्स के मामले में यदि, उनके पुत्र जयंत सिन्हा सहित अन्य नेताओं के नाम हैं तो उनकी जांच होना चाहिए। मगर इसके साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी को लेकर भी जांच की जाना चाहिए। आखिर बहुत ही कम समय में इतने बड़े पैमाने पर कंपनी आगे बढ़ गई। तो इसकी बढ़ोतरी की जांच होना चाहिए।

उनका कहना था कि, जयंत सिन्हा के विरूद्ध जांच की जाएगी तो फिर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विरूद्ध भी जांच होना चाहिए। हालांकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि, जय शाह पर आरोप लगाने वाले को न्यायालय जाना चाहिए।

अमित शाह का टर्नओवर एक वर्ष में ही लगभग 16 हजार गुना बढ़ गया था। इस तरह के आरोप को जय शाह ने निराधार बताया। जयंत सिन्हा ने अपने पुत्र के पक्ष में कहा कि, जो आरोप लगाए गए हैं वे गलत हैं। वे कानूनी हैं।

गौरतलब है कि, पनामा पेपर्स की ही तरह पैराडइज पैपर्स का मामला भी सुर्खियों में आया है। कहा जा रहा है कि, वैश्विक तौर पर कई प्रमुख लोगों ने कंपनियों में निवेश किया है। यह निवेश असंगत तरह से हुआ है। निवेश से जुड़ी जानकारी पैराडाइज पैपर्स में शामिल है। इन दस्तावेजों के लीक होने के बाद इस तरह की जानकारी सामने आई है।

पैराडाइज पेपर्स मामला: आरके सिन्हा ने लिखा पत्र

पैराडाइज पेपर्स लीक मामले में कुछ नहीं बोले भाजपा सांसद

पनामा पेपर्स के बाद पेराडाईस पेपर्स में आया,अमिताभ बच्चन का नाम

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -