4 लोग भी मिलकर नहीं खा पाते है ये 1 डोसा, जानिए खासियत
4 लोग भी मिलकर नहीं खा पाते है ये 1 डोसा, जानिए खासियत
Share:

इडली, मसाला डोसा, वड़ा-सांबर महाराष्ट्र में बेहद पसंद किए जाते हैं। विशेष रूप से पुणे में तो ये आइटम लगभग हर क्षेत्र में मिल जाते हैं। पुणे शहर में कई दक्षिण भारतीय व्यंजनों के होटल्स हैं। यहां इडली, डोसा, वड़ा आदि के लिए भीड़ लगी रहती है। पुणे में ‘सा डोसा कैफे’ एक विशेष डोसा अपने ग्राहकों को परोस रहा है, जो तकरीबन पांच फीट लंबा है। इसे फैमिली डोसा के तौर पर ग्राहक पसंद भी कर रहे हैं।

2019 में पुणे में सा डोसा कैफे का आरम्भ शुभम संगनवार ने किया। उन्होंने कोरोना से दो महीने पहले कैफे आरम्भ किया था। खासियत के तौर पर उन्होंने सबसे बड़ा पांच फीट लंबा डोसा शौकीनों को उपलब्ध करवाया। शुभम बताते हैं कि आकर्षित करने के लिए आकार है पर उन्होंने इसके स्वाद पर भी काम किया एवं अब यह लोगों का पसंदीदा हो गया है। इस 5 फीट लंबे डोसे के लिए विशेष रूप से लोग यहां पहुंचते हैं। यह डोसा बीते 4 वर्षों से पुणे में मशहूर हो रहा है। पुणे में इस कैफे की 5 शाखाएँ हैं। प्रभात रोड लेन नंबर 8, कर्वे रोड, गरवारे कॉलेज के पास, कचरे कॉलोनी, एरंडवाने में ‘सा डोसा कैफै’ आप पहुंच सकते हैं।

शुभम ने बताया- ‘यह डोसा बनाने के लिए हम विशेष तवे का उपयोग करते हैं। हमारे शेफ भी इसे बनाने में माहिर हैं। यह डोसा इतना बड़ा होने के बाद भी कहीं से भी कटता नहीं है। इस डोसे में हम विशेष पोडी मसाला एवं ग्राहक की पसंद के हिसाब से मक्खन, तेल, घी इस्तेमाल करते हैं।’ इस कैफे में आपको यह फैमिली डोसा भी नारियल चटनी एवं सांबर के साथ प्राप्त होता है। आम तौर से 4 लोगों यानी दो बड़ों व दो बच्चों के लिए यह डोसा बहुत होता है। इसका भाव 399 रुपये है। 

इस वीकेंड पर ट्राई करें चिकन मलाई कबाब, आसान है रेसिपी

छाती में गैस फंसने पर तुरंत अपना लें ये उपाय, मिलेगी राहत

गर्मियों में सौंफ खाने से पहले जरूर पढ़ ले ये खबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -