नीतीश डुप्लीकेट CM, भ्रष्टाचार का इतिहास रचेंगे: अश्वनि चौबे
नीतीश डुप्लीकेट CM, भ्रष्टाचार का इतिहास रचेंगे: अश्वनि चौबे
Share:

पटना: हमेशा ही अपने बयान को लेकर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्वनि चौबे ने एक बार फिर से अपने बयान सनसनी मचा दी है। जी दरअसल उन्होंने बयान के माध्यम से बिहार के CM मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। जी दरसल उन्होंने नीतीश को डुप्लीकेट CM बताते हुए कहा कि, 'इस समय वह भ्रष्टाचारियों हाथ मिलाने दिल्ली पहुंचे हैं।' जी दरअसल बीते मंगलवार को अश्वनि चौबे उत्तर प्रदेश के बलिया में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश के मन में जब भी प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा जागती है तो विनाश ही होता है।

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'वर्ष 2013 में नीतीश के मन में PM बनने की महत्वाकांक्षा जगी थी। तब वह महज दो सीटों में सिमट गए हैं। अब एक बार फिर उनकी महत्वाकांक्षा उछाल मार रही है, लेकिन इस बार वह जीरो पर सिमट जाएंगे। बिहार में इस समय सरकार का रिमोट कंट्रोल भ्रष्टाचारियों के हाथ में है। नीतीश यहां डुप्लीकेट मुख्यमंत्री हैं।' इसी के साथ उन्होंने नीतीश के दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि, 'मैने बहुत पहले कहा था कि आप दिल्ली जाइए और भ्रष्टाचारियों से हाथ मिलाइए। अब वो दिल्ली के भ्रष्टाचारियों से हाथ मिलाकर भ्रष्टाचार का इतिहास रचेंगे। इससे ज्यादा तो उन्हें कुछ करना भी नहीं है। भाजपा के गठबंधन के दौरान उनमें प्राण था। अब वह प्राण विहीन हैं। इन्होंने जिस तरीके से डबल इंजन की सरकार का एक्सीडेंट किया, इंजन फेल कर भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के साथ में सरकार सौंप दी।'

आगे उन्होंने नीतीश के PM मटेरियल के सवाल पर कहा कि, 'वह सोलह श्रृंगार भी कर लें तो अब कोई भाव नहीं देने वाला। लोग इनके पलटनिया मार्ग को जान और समझ चुके हैं। जिसने स्वयं को ठगा, परिवार को ठगा, समाज को ठगा और अब देश को ठगने का अब महाठगबंधन बनाने चला है। आप सब ने देखा कि दक्षिण के एक मुख्यमंत्री ने कैसे उनसे उठो बैठो कराया।'

बीएमओ ने कर्मचारी को किया नोटिस जारी, इस मामले पर लिया संज्ञान

'मनीष सिसोदिया के घर नहीं पहुंची ED, मतलब उन्हें क्लीन चिट..', शराब घोटाले पर AAP की सफाई

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने गृहमंत्री पर साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -