एक ऐसा मंदिर जहाँ नवरात्र के दौरान वर्जित होता है महिला-पुरुषों का प्रवेश, जानिए क्यों?
एक ऐसा मंदिर जहाँ नवरात्र के दौरान वर्जित होता है महिला-पुरुषों का प्रवेश, जानिए क्यों?
Share:

नालंदा: आज आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जहां नवरात्र के 9 दिनों तक किसी भी व्यक्ति के मंदिर में प्रवेश पर पाबंदी होती है। ये अनोखा मंदिर बिहार के नालंदा में है। दरअसल, नालंदा जिला के गिरियक प्रखंड के घोषरावा गांव में मां आशापुरी मंदिर है। यहां पर नवरात्र के पूरे 9 दिनों तक महिलाओं एवं पुरुषों के मंदिर प्रवेश पर रोक है। इन 9 दिनों में महिलाएं मंदिर परिसर एवं गर्भ गृह में प्रवेश नहीं करती हैं जबकि पुरुषों को केवल मंदिर परिसर में पूजा करने की इजाजत रहती है। 

नवरात्र के 9 दिनों तक नौ देवियों की यहां पूजा होती है। नवमी को पूजन-हवन होता है। इस के चलते गर्भ गृह में महिला और पुरुष दोनों का प्रवेश वर्जित रहता है। नवरात्र की शरुआत के साथ ही रविवार से मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। मां आशापुरी मंदिर अति प्राचीन मंदिर है, जो पावापुरी मोड़ से तकरीबन 5 किलोमीटर की दूरी पर घोषरावा गांव में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण मगध साम्राज्य के चलते हुआ था। यहां पर मां दुर्गा की अष्टभुजा प्रतिमा स्थापित है।

कहा जाता है कि मां आशापुरी मंदिर में तंत्र विद्या के तहत पूजा होती है तथा मां दुर्गा की आराधना की जाती है। यही कारण है कि यहां 9 दिनों तक महिलाओं का प्रवेश वर्जित रहता है। इस प्राचीन मंदिर की विशेषता है कि यहां जो लोग सच्चे भाव से मन्नत मांगते है उसकी मनोकामना पूरी होती है इसीलिए इस मंदिर का नाम आशापूरी भी रखा गया है।  यहां बंगाल, झारख, ओडिशा, बिहार सहित कई प्रदेशों के लोग श्रद्धा भाव से दर्शन करने आते हैं।

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, ट्रक और जीप की टक्कर में 7 लोगों की मौत

तेलंगाना चुनाव के लिए BRS ने जारी किया घोषणापत्र, किसानों-युवाओं के लिए वादों की झड़ी

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके, कोई हताहत नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -