हिन्दी के बाद लीक हुआ अंग्रेजी का पेपर, शिक्षा मंडल पर उठे सवाल
हिन्दी के बाद लीक हुआ अंग्रेजी का पेपर, शिक्षा मंडल पर उठे सवाल
Share:

भोपाल: देश के कई प्रदेशों में बोर्ड की परीक्षाएं आरम्भ हो गई हैं। इस परीक्षा के लिए मंडल को बहुत सी तैयारियां करनी पड़ती है, जिसमें पेपर लीक होने से रोकना सबसे बड़ा टास्क होता है। ऐसे में पेपर लीक की एक और जानकारी सामने आ रही है। बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल की गोपनीयता पर प्रश्न उठने लगे हैं। यहां पहले हिंदी एवं अब 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर इंटरनेट मीडिया रफ़्तार से वायरल हो रहा है।

कहा जा रहा है कि शुक्रवार की रात वाट्सएप एवं टेलीग्राम पर वायरल होने वाला पेपर अंग्रेजी विषय का "बी" सेट है। पेपर लीक की खबर प्राप्त होते छात्रों में पेपर पाने की हौड़ मची गई। वायरल हो रहे पेपर का पहला पन्ना इंटनेट पर एक से दूसरे ग्रुप पर वायरल हुआ है। इसमें प्रश्नों की संख्या (15), कुल पन्ने (10) बताए गए हैं। यहां तक मुख्य पृष्ठ पर हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2023 भी अंकित था। इसके साथ ही, लगभग 7-8 सवाल भी बताए गए हैं। इस पेपर के लए कई छात्रों से 100-200 रुपये भी वसूले गए हैं।

हालांकि, इस पेपर लीक को लेकर अब तक अफसरों से किसी तरह की चर्चा नहीं की गई है और न ही उन्होंने इसके सिलसिले में कोई आधिकारिक सूचना दी है। नियमानुसार बोर्ड परीक्षा के पेपर को पुलिस की निगरानी में रखा जाता है तथा यह परीक्षा के दो घंटे पहले केन्द्र पर पहुंचता है। हालांकि, हर विषय के चार सेट मंडल ने तैयार करवाए हैं, जो छात्रों को दिए जाएंगे। पेपर लीक में शिक्षा माफियाओं का महत्वपूर्ण रोल होता है। कुछ कोचिंग सेंटर चलाने वाले या फिर प्राइवेट स्कूल के संचालक छात्रों को पास कराने की जिम्मेदारी ले लेते हैं और परीक्षा के चलते उनको पेपर दे देते हैं। इन सभी माफियाओं का विभाग के जिम्मेदार पदों पर बैठे अफसरों से साठगांठ रहता है। आपको बता दें, इससे पहले हिंदी का पेपर भी शाजापुर में कोचिंग सेंटर चलाने वाले ने टेलीग्राम पर लीक किया था।

राजस्थान में पेपर लीक के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, गहलोत की पुलिस ने भांजी लाठियां

केरल: सत्ताधारी CPM की स्टूडेंट विंग SFI ने AsiaNet के दफ्तर पर किया हमला, 30 पर केस दर्ज

अब गोवा भी जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -