इंजीनियरिंग स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या, कई आरोपी गिरफ्तार
इंजीनियरिंग स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या, कई आरोपी गिरफ्तार
Share:

इंदौर/ब्यूरो।  विजय नगर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने भोपाल से आए इंजीनियरिंग स्टूडेंट गौरव डोले (25) की चाकू मारकर हत्या कर दी। ज्यादा खून बहने से तड़पते हुए उसकी मौत हो गई। वह दोस्त के साथ घूम रहा था तब बदमाशों से पेट्रोल भरवाने की बात पर विवाद हो गया। इस विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस मामले में विजय नगर पुलिस ने 18 घंटे में ही वारदात का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे पकड़ाए बदमाश 
विजय नगर पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक जिन बदमाशों ने गौरव को चाकू मारे सीसीटीवी में उनका बाइक नंबर साफ नजर नहीं आ रहा था। उन्होंने पेट्रोल पम्प पर पेटीएम से ऑनलाइन पेमेंट किया था। पुलिस ने यहां से अकाउंट की डिटेल लेकर बैंक से संपर्क किया। बैंक से बदमाशों का पता लगाया और मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों तक पहुंच गई। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, विजय नगर पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार रात करीब 3 बजे की है। मौत सुबह 6.30 बजे हुई। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। दोस्त मयंक ने बताया कि शुक्रवार को मेरा जन्मदिन था। इस मौके को सेलिब्रेट करने और चतुर्दशी की झांकी देखने के लिए गौरव भोपाल से इंदौर आया था। रात को हम दोनों ने पार्टी की। इसके बाद सराफा घूमने के लिए निकले थे। वापस आते समय सयाजी पेट्रोल पम्प पर जल्दी पेट्रोल भरवाने की बात पर पीछे खड़े व्यक्ति से विवाद हो गया। बाइक सवार बदमाशों ने गौरव को चाकू मार दिया। उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई।

एमपीएल इंडियन चेस टूर में विदित ने अपने नाम की एक और बढ़त

1 मिनट में हार्ट अटैक रोक सकती है लाल मिर्च, जानिए ये चमत्कारी उपाय

हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये काम, बच जाएगी मरीज की जान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -