एक साथ उठी दो अर्थियां, माॅं की मौत के बाद चल बसा बेटा
एक साथ उठी दो अर्थियां, माॅं की मौत के बाद चल बसा बेटा
Share:

जमशेदपुर। जमशेदपुर की प्रोफेसर काॅलोनी में एक घर से लोगों की बिलखने की आवाजें सुनकर लोग गमगीन हो उठे। यहाॅं जो भी गमजदा परिजन से मिलने पहुॅंच रहा था, उसकी आंखें नम हो गई थीं। सभी माॅं और बेटे के प्रेम की बातें कर रहे थे। यहाॅं एक साथ दो अर्थियाॅं उठीं। अंतिम यात्रा में शामिल लोग खुद को नहीं रोक सके और बिलख - बिलखकर रोने लगे। माॅं के मरने का दुख उसका पुत्र सहन नहीं कर सका। जब बेटे को माॅं की मौत की जानकारी मिली तो, उसे सदमा लगा और उसने अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर दी।

इंजीनियर बेटे ने सुवर्णरेखा नदी में कूदकर जान दे दी। को आॅपरेटिव काॅलेज के रसायन शास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष प्रो. एनके सिन्हा के इंजीनियर पुत्र,हर्ष सिन्हा की मां मीरा सिन्हा की बुधवार को मौत हो गई। मीरा टीएमएच काॅलेज में भर्ती थीं। मगर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी अंतिम यात्रा गुरूवार को निकाली जानी थी।

मगर इसी दौरान पुत्र हर्ष की मौत की जानकारी सामने आई। हर्ष सिन्हा गुरूवार तड़के अपने घर से निकले। वे अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित सुवर्ण रेखा नदी में कूद गए। नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई। जब हर्ष सिन्हा सुबह के समय काफी देर बाद भी घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश प्रारंभ की गई। कुछ देर बाद परिजन पुलिस थाने पहुॅंचे और युवक की गुमशुदगी की जानकारी दी।

इसी बीच प्रातः करीब 11 बजे उलीडीह थाना क्षेत्र में संजय पथ पर एक युवक का शव मिला। परिजन ने जब हर्ष का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। वे बिखल पड़े। उन्होंने शव की शिनाख्त की। औपचारिकताओं के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हर्ष सिन्हा का सिलेक्शन बेंगलुरू में एक कंपनी में हो गया था और वह कंपनी को दिसंबर माह में जाॅइन करने वाला था। उसकी मौत से उसके फुफेरे भाई शैलेश कुमार बेहद दुखी हो गए। पुलिस ने हर्ष के पास से महामृत्युंजय मंत्र की एक किताब बरामद की है। हर्ष अपनी माॅं को यह मंत्र सुनाया करता था। हर्ष के निधन से उसके परिजन बेहद दुखी किया। 

डॉक्टर बना यमराज, 25 हज़ार न मिलने से हुई जच्चा-बच्चा की मौत

IAS अनुराग तिवारी की मौत का बड़ा खुलासा

भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत - राजा राम मोहन रॉय

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -