भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत - राजा राम मोहन रॉय
भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत - राजा राम मोहन रॉय
Share:

इस दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी जन्म लेते हैं, जो अपने सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए हमेशा याद किये जाते हैं. इन्हीं लोगों में राजा राम मोहन रॉय का नाम भी शामिल हैं. देशप्रेमी लेकिन अंधविश्वास और कुरीतियों के प्रखर विरोधी राजा राममोहन रॉय का जन्म 22 मई 1772 को बंगाल में एक  वैष्णव  परिवार में हुआ था. बुद्धिमान रॉय ने 15 वर्ष की आयु तक उन्हें बंगाली, संस्कृत, अरबी तथा फ़ारसी का ज्ञान प्राप्त कर लिया था. यही वजह रही कि उन्होंने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम और पत्रकारिता को नई दिशा दी.

बहुआयामी व्यक्तित्व

राजा राममोहन रॉय का व्यक्तित्व बहुआयामी था. उन्होंने सामाजिक ,धार्मिक और राष्ट्रीय हर क्षेत्र में काम किया. कुरीतियों के प्रखर विरोधी रॉय ब्रह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषायी प्रेस के प्रवर्तक, जनजागरण और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता होने के साथ ही उन्हें बंगाल में नव जागरण का पितामह माना जाता है. वे रू‍ढ़िवाद और कुरीतियों के विरोधी थे लेकिन संस्कार, परंपरा और राष्ट्र गौरव उनके मन में बसता था, इसलिए ईस्ट इण्डिया की नौकरी छोड़ दी.

कुरीतियों के खिलाफ अलख जगाया

ब्रम्ह समाज के संस्थापक राजा राममोहन रॉय ने भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के अलावा अपने ही देश के नागरिकों, जो अंधविश्वास और कुरीतियों में जकड़े थे.उन्हें झकझोरा और बाल-विवाह, सती प्रथा, जातिवाद, कर्मकांड, पर्दा प्रथा आदि का उन्होंने भरपूर विरोध किया. उन्होंने सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पत्रकारिता के क्षेत्र में भी रॉय ने 'ब्रह्ममैनिकल मैग्ज़ीन', 'संवाद कौमुदी', मिरात-उल-अखबार, बंगदूत जैसे स्तरीय पत्रों का संपादन और प्रकाशन किया. विलक्षण व्यक्तित्व वाले राजा राम मोहन रॉय का 27 सितंबर 1833 को निधन हो गया.

दिग्विजय सिंह ने ली कांग्रेस से 6 महीने की छुट्टी

सुशील कुमार के लिए कोच यशवीर ने की पद्म भूषण की सिफारिश

बीएचयू के वीसी को दिल्ली तलब किया

मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर आज होगी HC सुनवाई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -