लैंड करना पड़ा विमान, यात्री फार्ट से परेशान
लैंड करना पड़ा विमान, यात्री फार्ट से परेशान
Share:

दुबई: दुबई से एम्स्टर्डम जा रहे एक विमान को उड़ान भरने के बाद ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. उड़ान के दौरान विमान में सवार यात्रियों के बीच लड़ाई हो गई, मामला इतना बढ़ गया  कि, पॉयलट को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा लेकिन माहौल शांत न होते देख, विमान की एमर्जेन्सी लैंडिंग कराइ गई. 

स्थानीय अख़बार ने लिखा है कि, एक यात्री के द्वारा फार्टिंग नहीं रोकने के कारण लड़ाई हुई. एक ट्रांसिविया एयरलाइंस की उड़ान एचवी6902 को वियना में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी क्योंकि दो डच पुरुषों ने एक सहयात्री की फार्टिंग को लेकर आपत्ति जताई थी. विमान के पॉयलट व् दूसरे सहयात्रियों के अनुरोध करने के बाद भी वह यात्री अपानवायु का निष्कासन करता रहा, जिस कारण झगड़ा बढ़ गया. विमान लैंड होने के बाद ऑस्ट्रियाई पुलिस ने विमान से चार यात्रियों को निकाल दिया.

ऑस्ट्रियाई पुलिस ने कहा है कि, मामला एक यात्री के फार्ट नहीं रोकने का था, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, क्या यात्री को गैस की समस्या थी, या फिर उसने फार्टिंग रोकने से इंकार कर दिया था. यह भी स्पष्ट नहीं है कि, जो यात्री जो फार्टिंग कर रहा था उसका क्या हुआ.

अमरीका में चीनी उत्पादों पर बैन

400 बेजुबानों की हत्या करने वाला साइको पुलिस की गिरफ्त में

सात वर्षीय जैनब के गुनहगार को सज़ा-ए-मौत

 
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -