यात्री की मौत के चलते कराची में भारतीय विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, Indigo ने जताया दुःख
यात्री की मौत के चलते कराची में भारतीय विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, Indigo ने जताया दुःख
Share:

नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली से दोहा जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है। यह इमरजेंसी लैंडिंग उड़ते विमान में 60 वर्षीय यात्री अब्दुल्ला की मौत के कारण कराई गई है। मृत अब्दुल्ला नाइजीरिया का निवासी है, जिसका इंतकाल रविवार (12 मार्च 2023) को हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिगो एयरलाइन्स के फ्लाइट क्रमांक 6E 1736 ने रविवार (12 मार्च 2023) को रात 10:05 पर दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोहा के लिए उड़ान भरी थी। टेक ऑफ करने के कुछ ही समय बाद प्लेन में बैठे 60 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक अब्दुल्ला की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने इसकी शिकायत विमान चालक दल से की। इस शिकायत पर जहाज को कराची की ओर मोड़ दिया गया। पायलट ने जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लैंडिंग की इजाजत माँगी।

पाकिस्तान के सिविल एविएशन विभाग ने कुछ ही देर में भारतीय विमान को आपातकालीन लैंडिंग की इजाजत दे दी। रात करीब 12:08 पर हुई इस इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्री को उतारा गया। हालाँकि, चिकित्सकों ने अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया। अब्दुल्ला की मौत का प्रमाण पत्र CAA और NIH के डॉक्टरों ने जारी किया है। इंडिगो एयरलाइन्स ने भी अपने एक आधिकारिक बयान में अब्दुल्ला के निधन की पुष्टि करते हुए उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि भारतीय विमानों की पाकिस्तान में लैंडिंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 17 जुलाई 2022 को शारजाह से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस के अंतर्राष्ट्रीय विमान को तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान के कराची में उतारना पड़ा था। बाद में खराबी को दूर कर के विमान को आगे बढ़ाया गया था। दूसरे मामले में 5 जुलाई 2022 को दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी लैंडिंग कराची हवाई अड्डे पर करवानी पड़ी थी। उस वक़्त स्पाइस जेट विमान में कुल 150 यात्री सवार थे।  

'लालू परिवार पर एक्शन से खुश हैं नितीश कुमार, JDU नेता ने ही CBI को सौंपे थे सबूत'

500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने दिया एक और मौका - Fact Check

'माफ़ी मांगो..', ब्रिटेन में विवादित बयान देकर घिरे राहुल गांधी, राजनाथ-पियूष गोयल ने जमकर सुनाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -