एयर इंडिया की फ्लाईट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
एयर इंडिया की फ्लाईट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Share:

भोपाल : भोपाल के राजा भोज विमानतल पर एयर इंडिया की फ्लाईट 634 की आपात लैंडिंग करवाई गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण इस तरह का निर्णय लिया गया। एयर इंडिया का विमान भोपाल से मुंबई की ओर जा रहा था। उड़ान भरने के बाद विमान से एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद विमान का पंखा और अन्य पुर्जे क्षतिग्रस्त हो गए।

ऐसे में विमान को आपात स्थिति में वापस विमानतल पर लैंड करवाया गया। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया के विमानों में बीते कई वर्षों से तकनीकी खराबियां सामने आ रही हैं।

यही नहीं तकनीकी खराबियों के चलते एयर इंडिया के विमानों को कई बार उड़ान भरने के लिए कैंसिल किया जाता है तो दूसरी ओर विमान घंटों लेट हो जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -