शर्मनाक! 5 साल तक नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा बाप, माँ ने 8 बार दान करवाया 'अंडाणु'
शर्मनाक! 5 साल तक नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा बाप, माँ ने 8 बार दान करवाया 'अंडाणु'
Share:

इरोड: तमिलनाडु के इरोड में मौजूद निजी फर्टिलिटी क्लीनिक में 16 वर्षीय नाबालिग युवती को एक बार नहीं बल्कि 8 बार अंडाणु दान (एग डोनेशन) करने के लिए विवश किया गया। लड़की को ऐसा करने पर विवश करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक पीड़िता की मां है। अब इस घटना में एक और नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने तहकीकात में पाया कि नाबालिग से 5 वर्षों में सौतेले पिता ने कई बार दुष्कर्म किया।

खबर के अनुसार, पीड़िता की मां अपने पहले पति से अलग हो चुकी है। फिर उसने किसी और से विवाह किया। नाबालिग भी इनके साथ रहती थी। नाबालिग के साथ ये दोनों मारपीट करते थे। उसे जबरदस्ती अंडाणु दान के लिए विवश करते थे। सौतेला पिता एक अन्य महिला के साथ मिलकर नाबालिग से निजी फर्टिलिटी क्लीनिक में अंडाणु दान करवाता था।

दूसरी अपराधी महिला ने ही नाबालिग का नकली आधार कार्ड बनाया था तथा 5 हजार का कमीशन लिया था। वहीं, अपराधी मां ने 20 हजार रुपए में बेटी के अंडे बेचे थे। पुलिस ने इस मामले में POCSO एक्ट, IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) तथा 506 (ii) (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना में नाबालिग की 33 वर्षीय मां, उसका 40 वर्षीय सौतेला पिता तथा एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है। तीनों सेलम सेंट्रल जेल में बंद हैं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मां एवं सौतेले पिता की प्रताड़ना से परेशान होकर नाबालिग मई महीने में फरार होकर अपने रिश्तेदार के घर सेलम गई तथा उन्हें आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया, इस बीच लड़की की मां एवं दो अन्य लोग सेलम आए। वे लड़की को धमकाकर वापस इरोड ले गए। लड़की के संबंधियों ने इरोड साउथ पुलिस स्टेशन में अपराधी मां और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। उसी दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस द्वारा मामले की आगे जाँच जारी है।

'वो मुझे शादी नहीं करने दे रही थी...', प्रेमिका की हत्या करने के बाद थाने पहुंचा पति

RSS दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला राज मोहम्मद गिरफ्तार

फेसबुक पर जिस महिला से अश्लील बाते कर रहा था पति, वो निकली पत्नी और खुल गया 'अय्याश पति' का राज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -