आपातकाल में जेल में कैद लोगों की स्वतंत्रता को लेकर था संशय
आपातकाल में जेल में कैद लोगों की स्वतंत्रता को लेकर था संशय
Share:

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी द्वारा आपातकाल का मसला उठाए जाने के बाद बड़ी संख्या में नेता इस पर बोलवचन करने लगे हैं। हाल ही में केंद्रीय खान एवं इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा कहा गया है कि आपातकाल इतिहास का एक काला हिस्सा था। दरअसल केंद्रीय मंत्री श्री तोमर आपातकाल को लेकर आयोजित की गई संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपातकाल में कांग्रेस सरकार द्वारा मानवीय अधिकार छिने गए। ये अधिकार समाप्त हुए। यदि इन घटनाओं को याद करें तो यह ऐसा था जैसे जेल में बंद लोग स्वतंत्र हो भी पाऐंगे या नहीं। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने इसे इतिहास की एक लोमहर्षक घटना बताया है।

मामले में कहा गया है कि लोकतंत्र का गला घोंटा गया। जिस कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर लोकतंत्र को प्रभावित किया। इसकी हत्या करने का कदम उठाया वही कांग्रेस लोकतंत्र हितैषी बात कर रही है। कांग्रेस ने इतने वर्ष शासन कर देश की जड़ों को ही खोखला कर दिया।

आपातकाल में नेताओं द्वारा जिस तरह का संघर्ष किया गया उसी के आधार के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरकर सामने आई। यही नहीं भाजपा की मेहनत का ही परिणाम है कि भाजपा केंद्र में एक बड़े दल के तौर पर उभरकर सामने आइ है और देश विश्वगुरू के स्थान पर स्थापित होने की ओर आगे बढ़ रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -