MP : महिला डॉक्टर के साथ मंगेतर ने की घिनौनी हरकत
MP : महिला डॉक्टर के साथ मंगेतर ने की घिनौनी हरकत
Share:

इंदौर : एक तरफ हम दहेज़ जैसी कुरूतियों को ख़त्म करने की दलीले देते है, वही दूसरी और पढ़े लिखे हाई प्रोफाइल लोग दहेज़ की मांग कर बैठते है। देशभर में आए दिन दहेज़ के मामलो के बारे में सुनकर कभी कभी मन में लगने लगता है कि क्या बेटी से बढ़कर दहेज़ हो गया है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की होलकर नगरी इंदौर शहर में सामने आया है। यहां की एक महिला डॉक्टर ने अपने मंगेतर पर ज्यादती और उसके माता-पिता पर एक करोड़ रुपए दहेज़ की डिमांड करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता महिला डॉक्टर इंदौर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स कर रही है। लेडी डॉक्टर ने शिकायत के बताया कि दिल्ली का रहने वाला उसका मंगेतर डॉ गगन जैन उससे मिलने के लिए इंदौर आता था और शहर के एक होटल में रुकता था इस दौरान गगन ने उसके साथ ज्यादती की है। साथ ही आरोप है की डॉ गगन के माता- पिता ने महिला डॉक्टर के घरवालो से शादी में एक करोड़ का दहेज़ देने की डिमांड रखी थी।

दहेज़ नही देने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी देते थे। दोनों की शादी आने वाली जनवरी में होना तय हुई थी। पीड़िता की शिकायत के बाद विजय नगर पुलिस ने गगन और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दायर कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -