मूर्ति विसर्जन पर कलकत्ता HC का फैसला आज
मूर्ति विसर्जन पर कलकत्ता HC का फैसला आज
Share:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुहर्रम मनाए जाने और दुर्गा पूजा के तहत होने वाले मूर्ति विसर्जन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। इस मामले में कोलकाता उच्च न्यायालय आज अपना निर्णय सुनाएगा। न्यायालय द्वारा प्रातः करीब 11 बजे कार्रवाई किए जाने की संभावना है। इसके पहले, बुधवार को सुनवाई करते हुए न्यायालय ने ममता बनर्जी को कड़ी फटकार लगाई।

न्यायालय ने सरकार को लेकर तल्ख टिप्पणी की। न्यायालय का कहना था कि, आखिर दो समुदायों के मध्य दरार पैदा क्यों की जा रही है। उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 23 अगस्त को किए गए, ट्वीट को लेकर यूथ बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में संगठन के सदस्यों ने कहा था कि, विजया दशमी के दिन 6 बजे तक ही विसर्जन की इजाजत दी गई है,क्योंकि अगले दिन मुहर्रम है।

ऐसे में विसर्जन शाम 6 बजे तक किए जाने को कहा गया और इसके बाद विसर्जन 2 तारीख से किए जाने के आदेश दिए गए थे। मगर न्यायालय में प्रकरण पहुॅंचने के बाद विसर्जन का समय रात्रि 10 बजे तक कर दिया गया था। मगर न्यायालय ने सरकार को दो वर्गों के महत्वपूर्ण आयोजनों को लेकर कहा कि सरकार दो समुदायों के बीच विवाद न बढ़ाए।

पश्चिम बंगाल में रात्रि 10 बजे तक हो सकेगा मूर्ति विसर्जन

RSS और VHP जैसे संगठन न करें आग भड़काने का प्रयास

लालू की रैली में डांसरो के साथ नाचते नजर आये नेता, लुटाये गए नोट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -