राहुल फिर चले गांधी के पदचिन्हों पर, कांग्रेस निकालेगी यात्रा
राहुल फिर चले गांधी के पदचिन्हों पर, कांग्रेस निकालेगी यात्रा
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तरप्रदेश चुनाव के पहले एक बार फिर कांग्रेस का प्रचार करते नज़र आऐंगे। दरअसल वे किसानों को संगठित कर केंद्र सरकार के खिलाफ और सपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इस दौरान वे किसानों के लिए कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख कर यह जताऐंगे कि यदि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व को अवसर दिया गया तो वह किसानों के हित में कार्य करेगी।

राहुल ने कहा है कि 6 सितंबर से वे जो यात्रा करेंगे वह मजदूर, किसान, गरीब को उसका अधिकार दिलवाएगी। दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा निकालेंगे। अपनी यात्रा में वे एक माह में 2500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। कांग्रेस की योजना बताई गई है कि राहुल के ही साथ करीब ढाई लाख कार्यकर्ता दो करोड़ घरों तक पहुंचे। राहुल देवरिया के पंचलारी गांव से वे यात्रा प्रारंभ करेंगे।

इसके बाद दोपहर को वे देवरिया रूद्रपुर में खाट सभा का आयोजन करेंगे। शाम 5 बजे कुशीनगर में खाअ सभा का आयोजन भी करेंगे। इतना ही नहीं राहुल के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता घर - घर जाकर लोगों की परेशानियां जानेंगे। राहुल गांधी उन्हें अपने अभियान के बारे में बताऐंगे। कांग्रेस के अभियान को लेकर एक मायूसीभरी बात सामने आई है कि कांग्रेस के उत्तरप्रदेश के रणनीतिकार प्रशांत किशोर से कुछ नेता नाराज़ चल रहे हैं

ऐसे में सात विधायक पार्टी से अलग हो गए हैं। माना जा रहा है कि ये विधायक और बढ़ सकते हैं दरअसल ये लोग पार्टी के कार्य करने के तरीके से असंतुष्ट हैं। मगर पार्टी में किसान यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है। दरअसल एक सदस्य ने बांदा से विधायक विवेक सिंह को प्रशांत किशोर ने बांद्रा अर्थात महराष्ट्र क्षेत्र का विधायक बता दिया इस पर कुछ लोग नाराज़ हो गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -