लड़के के लिए बड़ी बहन ने कर डाली अपनी ही बहन की हत्या, घर में पसरा मातम
लड़के के लिए बड़ी बहन ने कर डाली अपनी ही बहन की हत्या, घर में पसरा मातम
Share:

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से हत्या की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां बड़ी बहन ने कुल्हाड़ी से वार कर छोटी बहन को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया तथा मृतका की बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया। क़त्ल के खुलासे के पश्चात् परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 
वही यह घटना खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम कुशयारी की है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि त्रिकोणी प्रेम प्रसंग के चलते बड़ी बहन ने छोटी बहन को मौत के घाट उतारा। तहकीकात के चलते पुलिस को पता चला कि दोनों बहनों के गांव के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था। जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ तथा बड़ी बहन ने कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौते घाट उतारा।  

तहकीकात के चलते पुलिस को मृतका की बहन पर कुछ शक हुआ। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि दो अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाया गया। अपराधियों को IPC की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दोनों मामलों की गहराई से तहकीकात की जा रही है। 

'मणिपुर छोड़ो, राजस्थान में बढ़ रहा महिलाओं पर अत्याचार', कांग्रेस नेता के बयान ने मचाया बवाल, CM गहलोत ने किया बर्खास्त

ऐतिहासिक जड़ों से आधुनिक चुनौतियों तक: जाति और समानता पर बहस

महिला इंजीनियर की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -