'नेहरू-नासेर से आगे निकलेगी मोदी-सीसी की जोड़ी..', नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे भारत-मिस्र संबंध
'नेहरू-नासेर से आगे निकलेगी मोदी-सीसी की जोड़ी..', नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे भारत-मिस्र संबंध
Share:

नई दिल्ली: भारत-मिस्र संबंधों (India Egypt Relations) के नजरिए से वर्ष 2023 ऐतिहासिक होने जा रहा है. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी (Abdel Fattah al-Sisi) 2023 में भारत के गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं उम्मीद है कि इस साल ही पीएम नरेंद्र मोदी भी मिस्र जा सकते हैं. बता दें कि, 2022 में ही भारत-मिस्र के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष  पूरे हुए थे. इस कारण भी मिस्र के राष्ट्रपति का भारत दौरा बेहद अहम रहने वाला है. बता दें कि, 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिलने के 3 दिन बाद ही दोनों देशों ने औपचारिक संबंध स्थापित किए थे.

भारत-मिस्र के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं, इसके बाद भी अब तक मिस्र का कोई भी राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट नहीं बन पाए थे. अब्देल फतह अल-सीसी मिस्र के पहले राष्ट्रपति होंगे, जो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. बताया जाता है कि देश के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू और मिस्र के दूसरे राष्ट्रपति जमाल अब्देल नासेर (Gamal Abdel Nasser) के बीच काफी अच्छे संबंध थे. इसके बाद भी कभी मिस्र के किसी राष्ट्रपति को ये अवसर नहीं मिल पाया था. इस लिहाज से मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी का भारत दौरा ऐतिहासिक है. 

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी का भारत दौरा दोनों मुल्कों के लिए नई साझेदारी बनाने का सुनहरा अवसर है. भारत में मिस्र के राजदूत वाएल मोहम्मद अवाद हमीद (Wael Mohamed Awad Hamed) ने भी कहा है कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक, द्विपक्षीय और वैश्विक स्तर पर नई साझेदारी तैयार होगी. मिस्र के राजदूत अवाद हमीद ने तो यहां तक कहा है कि मोदी-सीसी के बीच की दोस्ती नेहरू-नासेर की मित्रता को भी पीछे छोड़ देगी.

पहले किया ऐलान, अब पीछे खींचे पाँव ! लाल चौक पर तिरंगा क्यों नहीं फहराएंगे राहुल गांधी ?

बिहार: शराब तस्करों को पकड़ने गए पुलिसकर्मी को नदी में डुबोकर मार डाला, Video

आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने वाला था नौशाद, दिल्ली के आतंकियों पर पुलिस का खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -