बरसात में घर में आने लगा है मक्खियों का ढेर तो अपनाए ये सबसे सरल घरेलू नुस्खे
बरसात में घर में आने लगा है मक्खियों का ढेर तो अपनाए ये सबसे सरल घरेलू नुस्खे
Share:

बरसात का मौसम है और इस मौसम में कीड़े-मकोड़ों का आतंक भी बढ़ जाता है, इसी के साथ सबसे अधिक परेशां करती हैं मक्खियां। जी दरअसल बरसात के मौसम में मक्खियां घरों को अपना निशाना बनाती हैं, और यह बेहद ही गुस्सा दिलवाने वाली होती हैं और लोगों को परेशान कर देती हैं। जी दरअसल मक्खियों के कारण कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि, इन्हें बीमारी फैलाने वाले जीवों में सबसे ज्यादा प्रभावी माना जाता है। आपको बता दें कि मक्खियों में करोड़ों बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, और ऐसे में मक्खियां खाने पर बैठकर उन्हें दूषित कर देती हैं। हालाँकि आप प्राकृतिक चीजों की मदद से मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए बताते हैं घरेलू नुस्खे.

घरेलू​ स्प्रे: घर में मौजूद मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए आप केमिकलयुक्त पेस्ट की जगह नैचुरल स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल यह बेहद ही असरदार साबित होते हैं। वहीं इसके लिए एक कप पानी में दो चम्मच नमक मिला लें। फिर इस मिश्रण में नींबू की कुछ बूंदे डालें। उसके बाद इस मिश्रण को आप स्प्रे बोतल में भर लीजिए। इसके बाद अपने घर की खिड़की और दरवाजों पर स्प्रे करें। इससे लाभ होगा.

पुदीना या लेवेंडर का पौधा: घर से मक्खियों को भगाने के लिए आप पुदीना या फिर लेवेंडर का पौधा लगा सकते हैं। जी दरअसल यह पौधे नैचुरल रिपेलेंट की तरह काम करते हैं। ऐसे में आप इन पौधों को उस जगह रखिये जहां से मक्खियां घर के अंदर आती हैं।

विनेगर: विनेगर यानी सिरका घर से मक्खियां भगाने का कारगर उपाय है। जी हाँ और इसके लिए एक कटोरी में विनेगर लेकर उस पर प्लास्टिक अच्छे से बांध दें। उसके बाद इस प्लास्टिक में छोटे-छोटे छेद कर दें। जी दरअसल सिरके की खुशबू से मक्खियां आकर्षित होती हैं, हालांकि, जब वह कटोरी के पास आएंगी तो प्लास्टिक में फंस जाएंगी।

दालचीनी: दालचीनी के जरिए भी मक्खियों को घर से दूर भगाया जा सकता है। जी दरअसल दालचीनी की महक मक्खियों को पसंद नहीं होती। वहीं ऐसे में आप दालचीनी का छोटा-सा टुकड़ा तोड़कर रख दें क्योंकि इससे मक्खियां तुरंत भाग सकती हैं।

जूठे बर्तन ना रखें: गंदे और जूठे बर्तनों की तरफ मक्खियां सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। जी हाँ और ऐसे में आप कभी भी सिंक में गंदे बर्तन ना छोड़ें।

मिट्टी खाने लगा है आपका बच्चे तो आपके काम आएँगे ये घरेलू नुस्खे

शैम्पू से धोएं सिल्क की साड़ी-पूड़ी के आटे में डाले शक्कर, जानिए बेहतरीन घरेलू नुस्खे

लोहे में लग गई है जंग तो इन 3 तरीकों से आसानी से करें साफ़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -