त्रिपुरा-नगालैंड और मेघालय में हुआ चुनाव का ऐलान, जानिए कहां-कब होगा मतदान
त्रिपुरा-नगालैंड और मेघालय में हुआ चुनाव का ऐलान, जानिए कहां-कब होगा मतदान
Share:

नई दिल्ली: चुनाव आयोग पूर्वोत्तर के 3 प्रदेशों, त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके अतिरिक्त मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 3 प्रदेशों - नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 12 मार्च, 15 मार्च एवं 22 मार्च 2023 को ख़त्म होने वाला है। जिसके नतीजे 2 मार्च 2023 को आयेंगे। 

त्रिपुरा विधानसभा: कुल सीट 60, अभी भाजपा सरकार
नगालैंड विधानसभा: कुल सीट 60, अभी भाजपा की गठबंधन सरकार
मेघालय विधानसभा: कुल सीट 60, अभी भाजपा की गठबंधन सरकार

वही वर्ष 2023 को विधानसभा चुनाव का वर्ष बताया जा रहा है। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के अतिरिक्त इसी वर्ष मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान के विधानसभा चुनाव भी होने हैं। त्रिपुरा में जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहीं मेघालय और नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में सरकार चल रही है। कुल मिलाकर ये चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए साख का सवाल है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस बात का संकेत दे चुका था कि पूर्वोत्तर में कभी भी चुनाव की दिनांकों की घोषणा की जा सकती है।

'विधानसभा में AAP विधायक ने लहराईं नोटों की गड्डियां', जानिए पूरा मामला

'एक नेता हैं जो फिल्मों पर बयान देते रहते हैं...', नरोत्तम मिश्रा का नाम लिए बिना PM मोदी ने कह डाली ये बड़ी बात

कौन हैं पसमांदा-बोहरा मुस्लिम? जिन्हे भाजपा में लाना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -