झारखंड और बिहार में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
झारखंड और बिहार में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Share:

रांची : एक बार फिर भारतभूमि भूकंप से थर्रा उठी। इस दौरान काले सोने के लिए लोकप्रिय झारखंड और बिहार में करीब 10 मिनट तक लोग भूकंप के झटकों का अनुभव करते रहे। भूकंप के ये झटके झारखंड के देवघर, गिरिडीह, धनबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों में महसूस किए गए। यह भी कहा जाता है कि भूकंप के झटकों का 5 सेकंड तक अनुभव किया गया। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित व मैदानी क्षेत्रों की ओर पहुंचे। इसके बाद बहुत देर तक लोग मैदानी क्षेत्रों में बैठे रहे।

वाहन चलाने वाले लोगों ने भी वाहनों को खुले मैदानों की ओर पार्क कर दिया। बिहार में भूकंप का अनुभव जमुई, बांका, भागलपुर आदि जिलों में भी हुआ। यह भी कहा गया कि भूकंप के तीव्र झटकों को रिक्टर स्कैल पर 5.6 की तीव्रता का मापा गया। हालांकि भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप के झटकों के बाद लोगों द्वारा ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी गई। यही नहीं देवघर में भूकंप के हल्के झटकों का अनुभव हुआ। यहां लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। हालांकि भूकंप से अधिक नुकसान का अनुमान नहीं है दूसरी ओर इससे केजुलिटीज़ की जानकारी भी नहीं मिली है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -