7.7 तीव्रता के भूकंप से कांप उठा हिंदुस्तान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान
7.7 तीव्रता के भूकंप से कांप उठा हिंदुस्तान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान
Share:

नई दिल्ली : एक बार फिर अफगानिस्तान, पाकिस्तान समेत भारत के कई राज्य भूकंप से दहल उठे। दरअसल आज दोपहर करीब 2.45 बजे देश में भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। भूकंप के झटकों का अनुभव होने के कारण लोग अपने-अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर आ गए। दरअसल भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जर्म क्षेत्र रहा। जानकारी मिली है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 रही। मगर पाकिस्तानी मीडिया द्वारा भूकंप की तीव्रता को 8.1 बताया गया।

भूकंप आने के बाद अफगानिस्तान में चट्टानें गिरने लगी और ईमारतें देखते ही देखते रेत में धंसने लगीं। भारत में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों का अनुभव किया गया। दिल्ली, एनसीआर में बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू - कश्मीर, गुजरात के क्षेत्र भी शामिल थे। शिमला और चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

भूकंप आने पर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने घरों, दफ्तरों से निकलकर खुले मैदानों में जाने लगे। यही नहीं कुछ लोग जो वाहनों पर सवार होकर जा रहे थे उन्होंने भी अपने वाहन सड़क से हटाकर मैदानों की ओर किए और वाहन एक स्थान पर रोक दिए। भूकंप का सबसे ज़्यादा असर अफगानिस्तान में हुआ। वहां कई लोग मलबे में दब गए। घायलों को तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया। भूकंप आने पर लोग अपना संतुलन खो बैठे और गिर पड़े।

भूकंप का केंद्र यूं तो जर्म क्षेत्र कहा गया है मगर यह हिंदूकुश पर्वत पर माना जा रहा है। भूकंप के लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से लोगो की सलामती की दुआ की है। पाकिस्तान में भूकंप से 13 लोंगो की मौत की खबर आ रही है और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -