पोस्टर में प्रियंका गांधी को बताया दुर्गा, भाजपा ने जताया एतराज
पोस्टर में प्रियंका गांधी को बताया दुर्गा, भाजपा ने जताया एतराज
Share:

इलाहाबाद: नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक शहर इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा का एक विवादित पोस्टर लगाया है. इस पोस्टर में प्रियंका को देवी दुर्गा का अवतार बताकर उन्हें हिन्दुस्तान की शेरनी बताया है. इलाहाबाद में जगह-जगह लगाए गए इन पोस्टरों को लेकर बीजेपी ने कडा एतराज जताते हुए इसे देवी- देवताओं का अपमान बताते हुए कांग्रेस नेताओं से माफी की मांग की है|

प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में कदम रखने की भले ही अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई हो इससे पहले ही उनके नाम को लेकर सूबे की सियासत गरमाने लगी है. इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को देवी दुर्गा का अवतार और हिन्द की शेरनी बताते हुए उनकी तस्वीरों के साथ आज शहर में जगह-जगह एक पोस्टर लगाए हैं. इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों में प्रियंका के बारे में लिखा गया है: वो इंदिरा, वो दुर्गा का, फिर नया आगाज़ है वो हिन्द की है शेरनी, हिन्दुस्तान की आवाज़ है”.. पोस्टर में नीचे अंग्रेजी में लिखा है - इंदिरा इज बैंक|

यह विवादित पोस्टर लगाने वाले हसीब अहमद और शिरीष दुबे का कहना है कि जिस तरह देवी दुर्गा ने तमाम राक्षसों का संहार किया था, उसी तरह प्रियंका गांधी भी राजनीति में सक्रिय होते ही कांग्रेस के दुश्मनों का दमन करेंगी|

उधर बीजेपी नेताओं के अनुसार यह देवी-देवताओं का अपमान है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बीजेपी नेताओं ने इन पोस्टरों को फ़ौरन हटाए जाने और कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने की मांग की है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को इस तरह के हथकंडों के बावजूद यूपी चुनाव में कोई फायदा नहीं होने वाला है|

प्रियंका गांधी राजनीति में आएंगी या नहीं और उनके आने का कांग्रेस की कितना फायदा होगा यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इससे कांग्रेस कार्यकर्ता जरूर उत्साहित हैं|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -