इन गलतियों के कारण घर की चौखट से लौट जाती हैं मां लक्ष्मी, आज ही छोड़े
इन गलतियों के कारण घर की चौखट से लौट जाती हैं मां लक्ष्मी, आज ही छोड़े
Share:

हर मनुष्य स्वयं को अमीर देखना चाहता है किन्तु कई बार ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को कामयाबी हाथ नहीं लगती है। हाल ही में प्रेमानंद महाराज ने कुछ कारण बताएं हैं जिस वजह से मां लक्ष्मी घर की चौखट से लौट जाती हैं। प्रेमानंद महाराज बोलते हैं कि जिस घर की स्त्री हमेशा गुस्से में रहती है या घर में छोटी-छोटी बातों पर बहसबाजी या लड़ाई झगड़े होते हैं। वहां मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है।

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि सूर्यास्त के बाद घर की साफ-सफाई करना अशुभ होता है। सूर्यास्त के पश्चात् घर में झाड़ू-पोछा करने से परिवार में क्लेश की स्थिति बनी रहती है। घर में बंद घड़ी रखने से भी सकारात्मक ऊर्जा नष्ट होने लगती है तथा मनुष्य की स्थिति भी बंद घड़ी की भांति हो जाती है और वह आगे नहीं बढ़ पाता है। 

प्रेमानंद महाराज बोलते हैं कि टूटी हुई कंघी से बाल ठीक करना अशुभ माना जाता है। टूटी कंघी के उपयोग से घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। प्रेमानंद महाराज बोलते हैं कि रात को जूठे बर्तन को किचन में रखना अशुभ होता है। किचन में रात के वक़्त जूठे बर्तन छोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। घर में मकड़ी के जाल का होना भी अशुभ माना गया है। इससे घर-परिवार के लोगों में आलस एवं विचारों में नेगेटिविटी आती है।

इस एक राशि के लिए अशुभ है होली, चंद्र ग्रहण ही नहीं राहु-सूर्य भी बरसाएंगे कहर

इन 3 राशियों का शुरू होने वाला है स्वर्णिम काल

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विश्व में भी विराजमान हैं भगवान शिव के भव्य मंदिर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -