पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने महिला पर चलाई गोली, मौके पर मौत
पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने महिला पर चलाई गोली, मौके पर मौत
Share:

ग्वालियर। शहर के मोहना इलाके में कल रात एक महिला की सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तीन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। दो दिन पहले गली से निकलने को लेकर  दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और उसी रंजिश पर यह हत्या की गई है। हमलावर महिला के बेटे और भतीजे को आवाज देते हुए आए थे, लेकिन महिला पहले बाहर निकल आई। 

जिस पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली सीने पर लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगो ने घटना की सुचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक  लीला बाथम (45) की गुरुवार की रात 8 बजे पास में रहने वाले आरोपी विक्की जाटव ने अपने भाई व चाचा के साथ मिलकर महिला को  गोली मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से बाथम मोहल्ला में तनाव पसरा हुआ है। हत्या करने वाले भी पड़ोस की गली में रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रहे है। 

 जानकरी के मुताबिक दोनों पक्षों के बिच गांव में किसी जमीन को लेकर मृतका के बेटे और भतीजी का विक्की जाटव व उसके परिवार से विवाद चल रहा है। पर इस रंजिश में गली से निकलने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा वा हाथापाई हुई थी। उसके दो दिन बाद बदला लेने के चलते आरोपी विक्की ने कट्‌टे से गोली चला दी। गोली महिला के सीने में जा लगी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में अकेली महिला ने फांसी लगा कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

जेपी नड्डा का एमपी दौरा आज, मुख्यमंत्री के साथ महिला सम्मलेन में होंगे शामिल

कृषि यांत्रिकीय विभाग में पदस्थ इंजीनियर की जिंदा जलने से हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -