कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में इतने दिन और बढ़ा लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में इतने दिन और बढ़ा लॉकडाउन
Share:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोविड के जारी कहर के चलते 20 अप्रैल से चल रहा लॉकडाउन 15 मई तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। इससे पूर्व 26 अप्रैल से 7 दिनों के लिए लॉकडाउन और भी बढ़ाया जा चुका है ,जो 3 मई की सुबह 5:00 बजे तक जारी रहने वाला है। दिल्ली गवर्नमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर अभी फिलहाल कोई चर्चा नहीं की जा रही है। मगर दिल्ली के हालात को देखते हुए कम से कम 15 मई तक इसे बढ़ाया जाने वाला है। भविष्य में जरुरत पड़ी तो 31 मई तक भी इसे बढ़ाया जा सकता।

लॉकडाउन ही अब एक मात्र हथियार: जंहा इस बात का पता चला है कि दिल्ली के हालात समान्य हो जाएं। ऐसा ना करना पड़े। उन्होंने बोला कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए लॉकडाउन ही अब एक मात्र हथियार ही रह चुका है। लोगों को बचाने के लिए सब कुछ किया जाने वाला है। हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया की लॉकडाउन कितने दिन तक बढ़ाया जाने वाला है इस बारे में कोई फैसला दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ही करेगा।

दिल्ली में बदत्तर हो रहे हालात: मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के हालात निरंतर खराब बने हुए हैं। कोविड मरीज प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। वहीं कोविड संक्रमण दर 36 से 37 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। अभी भी संक्रमण दर 30 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है। मरीजों को दवाइयां नहीं मिल रही है।

रात रात भर हॉस्पिटल में मरीजों के उपचार के लिए लोग भटक रहे हैं। कहीं कोई भर्ती नहीं हो पा रहा है। प्रशासन असहाय दिख रहा है। यहां चिंता की बात यह है कि दिल्ली में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। श्मशान घाट पर जगह नहीं है। नए श्मशान घाट बनाए जा रहे हैं। कब्रिस्तान भर चुके हैं। नए कब्रिस्तान बनाए जा रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी, सड़क पर दिखे तो मौके पर होगा टेस्ट

राजस्थान में बढ़ा कर्फ्यू, अब और भी सख्त होगी कार्रवाई

दिल्ली में नहीं सुधर रहे हालात, पिछले 24 घंटों में मिले 27,047 नए केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -