आ गई 2023 के 'ड्राई डे' की लिस्ट, देंखे कब बंद रहेगी शराब की दुकानें?
आ गई 2023 के 'ड्राई डे' की लिस्ट, देंखे कब बंद रहेगी शराब की दुकानें?
Share:
नई दिल्ली: एक दिन पश्चात् नववर्ष 2023 की शुरुआत (New Year 2023) हो जाएगी। शनिवार की शाम से ही लोग नववर्ष के जश्न में डूब जाएंगे। नववर्ष के जश्न के अवसर पर देश में शराब (Liquor) की बिक्री बढ़ जाती है। किन्तु देश में कई ऐसे दिन भी होते हैं, जिस दिन शराब की बिक्री प्रतिबंधित होती है। इस दिन को ड्राई डे (Dry Day) कहा जाता है। तो चलिए देख लेते हैं कि वर्ष 2023 में कितने ड्राई डे रहेंगे। यानी किस-किस दिन शराब की ब्रिक्री नहीं होगी। क्योंकि कई बार व्यक्तियों को शराब की दुकान पर पहुंचने के पश्चात् पता चलता है कि आज ड्राई डे है। इसलिए पूरी सूची देख लीजिए। भारत के सभी प्रदेशों ने प्रमुख राष्ट्रीय त्योहारों एवं गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के दिन को ड्राई डे घोषित कर रखा है। 
 
ड्राई डे 2023:-
14 जनवरी 2023 - मकर संक्रांति  
26 जनवरी 2023 - गणतंत्र दिवस
30 जनवरी 2023 - महात्मा गांधी पुण्यतिथि
8 मार्च 2023 - होली
30 मार्च 2023 - रामनवमी
4 अप्रैल 2023 - महावीर जयंती 
7 अप्रैल 2023 - गुड फ्राइडे  
14 अप्रैल 2023 - अंबेडकर जयंती  
22 अप्रैल 2023 - ईद उल-फितर  
29 जून 2023 - आषाढ़ी एकादशी
3 जुलाई 2023 - गुरु पूर्णिमा
29 जुलाई 2023 - मुहर्रम  
15 अगस्त 2023 - स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में
6 सितंबर 2023 - जन्माष्टमी
19 सितंबर 2023 - गणेश चतुर्थी
28 सितंबर 2023 - अनंत चतुर्दशी और ईद-ए-मिलाद
2 अक्टूबर 2023 - गांधी जयंती
24 अक्टूबर 2023 - दशहरा
28 अक्टूबर 2023 - महर्षि वाल्मीकि जयंती  
12 नवंबर 2023 - दिवाली
27 नवंबर 2023 - गुरुपर्व
25 दिसंबर 2023 - क्रिसमस
 
ड्राई डे इन दिनांकों के अतिरिक्त अलग-अलग प्रदेशों में स्थानीय त्योहारों और जयंती के मुताबिक ड्राई डे होता है। जिस शहर में भी ड्राई डे होता है। वहां की शराब की पूरी दुकानें बंद रहती हैं। इसके अतिरिक्त जिन क्षेत्रों में मतदान होना होता है। वहां भी 48 घंटे पहले से ही शराबों की बिक्री पर रोक लग जाती है। बिहार एवं गुजरात जैसे प्रदेश ड्राई स्टेट हैं, जहां आधिकारिक रूप से शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। देश के अलग-अलग प्रदेशों में होलीडेज के हिसाब से वर्ष के कुछ खास दिन को ड्राई डे (Dry Day) रखा जाता है।  
 
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -