41 वर्ष की हुईं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका
41 वर्ष की हुईं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। रईस परिवार में पली बढ़ीं इवांका को राजनीति में बिलकुल दिलचस्पी नहीं है। हालाँकि, वो राष्ट्रपति रहने के दौरान अपने पिता की मदद करती रहीं थीं। दरअसल उनका मानना है कि राजनीति में वर्तमान समय में संवाद की कमी है। वे राजनीति से दूर रहने की कोशिश भी करती हैं। फाॅक्स न्यूज़ के हवाले से इवांका का एक इंटरव्यू सामने आया था। 

जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप राजनीति के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। उनका राजनीतिक ज्ञान शानदार है। उन्होंने बताया था कि वे अपने पति जेयर्ड कुश्नर के साथ अपने पिता ट्रंप की सलाहकार हैं। हालाँकि, वे इस कार्य के लिए वेतन नहीं लेती थीं। इवांका अपने पिता को विभिन्न मसलों पर सलाह देती थीं और आज भी देती हैं। इवांका को उनके पति के साथ ट्रंप का एक अच्छा सलाहकार माना जाता है।

उन्होंने कहा कि उनका (डोनाल्ड ट्रम्प का) कोई भी सीक्रेट एजेंडा नहीं है। बल्कि वे हम लोगों पर भरोसा जताते हैं। गौरतलब है कि पेरिस जलवायु समझौते से पीछे हटने के डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय का विरोध इवांका ने किया था। यह बात काफी चर्चाओं में रही थी। इवांका ने कहा कि वे राजनीति से दूर रहने का प्रयास करती हैं और ऐसे मसलों में इंर्टेस्ट रखती हैं जिसकी उन्हें चिंता है।

बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है शेख हसीना सरकार- मंत्री हसन महमूद

जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व बचत दिवस

'गधे को बाप बना लेता..', पाकिस्तान की हार से भड़के वसीम अकरम, Video में देखें क्या कहा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -