'डूब मरो कांग्रेस के लोगों, क्या भाषा बोलते हो आप...', राजस्थान में जमकर बरसे PM मोदी
'डूब मरो कांग्रेस के लोगों, क्या भाषा बोलते हो आप...', राजस्थान में जमकर बरसे PM मोदी
Share:

भरतपुर: पीएम नरेंद्र मोदी आज चुनावी सभा के लिए राजस्थान के भरतपुर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी यहां एक बड़ी रैली को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक ओर भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी ओर राजस्थान में पिछले 5 सालों में क्या हुआ वो आप सब जानते हैं। कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है। इसलिए राजस्थान कह रहा है – जादूगर जी कोनी मिले वोट जी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपसे किए गए वादे जरूर पूरे होंगे, ये मोदी की भी गारंटी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो सीएम कह रहे हैं कि महिलाएं रेप के फर्जी मामले दर्ज करवाती हैं। क्या वो महिलाओं की सुरक्षा कर सकता है? क्या ऐसे सीएम को एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक है? महिलाओं को लेकर कांग्रेस की सोच कितनी गिरी हुई है, ये कांग्रेस के एक मंत्री के बयान से भी पता चलता है। महिला अत्याचार और उस मंत्री ने कहा कि ये इसलिए हो रहा है क्योंकि राजस्थान मर्दों के राज्य है। डूब मरो कांग्रेस के लोगों, क्या भाषा बोलते हो आप। पीएम मोदी ने कहा कि “हर तरफ एक ही गूंज है, जन-जन की यही पुकार आ रही है कि इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। अब कांग्रेस पार्टी को राजस्थान की जनता 3 तारीख को छू मंतर कह रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान भारतीय जनता पार्टी ने एक शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने राज्य को अग्रणी राज्य बनाने का वादा किया। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया जाएगा। बहनों-बेटियों के लिए राज्य में सुरक्षित माहौल बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किए हैं वे जरूर पूरे होंगे, क्योंकि ये मोदी की गारंटी है। होली, रामनवमी या हनुमान जयंती हो, कोई भी त्योहार आप लोग शांति से नहीं मना पाए। दंगे, पत्थरबाजी, कर्फ्यू राजस्थान में यही सब चलता रहा। कांग्रेस जहां-जहां आती है, वहां-वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबकुछ है। कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, चाहे इसके लिए आपका जीवन तक दांव पर क्यों न लगाना पड़े। कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं के विश्वास को भी चकनाचूर कर दिया है।

आज बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, अंतिम दिन 'प्रभु दर्शन' को उमड़े लोग, Video

'दरवाजा तोड़ा, कपड़े फाड़े और…', नायब तहसीलदार ने दिवाली की रात साथी महिला अधिकारी के साथ पार की दरिंदगी की हदें

मोहम्मद शमी के गांव को CM योगी का बड़ा तोहफा, किया ये ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -