डॉ मनमोहन सिंह के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, सभी दिग्गज नेता रह गए पीछे
डॉ मनमोहन सिंह के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, सभी दिग्गज नेता रह गए पीछे
Share:

नई दिल्ली: देश के पूर्व पीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता डॉ। मनमोहन सिंह ने इतिहास रच दिया है। कांग्रेस के ही टिकट पर वह लगातार छठी बार निर्विरोध राज्यसभा सदस्य बने हैं। छठी बार राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद एक नया रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया है। डॉ। मनमोहन सिंह राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल 2024 तक जारी रहेगा।

डॉ मनमोहन सिंह पांच बार असम से सांसद रहे हैं और इस बार राजस्थान से चुने गए हैं। एक ही पार्टी के टिकट पर लगातार छठी बार राज्यसभा सांसद बनना और प्रत्येक बार निर्विरोध निर्वाचित होने का रिकॉर्ड डॉ मनमोहन सिंह के नाम दर्ज हो गया है। वहीं यदि इस बार भी डॉ मनमोहन सिंह असम से राज्यसभा सदस्य बनते तो ये भी अपने आप में एक नया रिकॉर्ड होता। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। राज्यसभा सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार, महेंद्र प्रसाद 7 बार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वह विभिन्न पार्टियों से मतदान के माध्यम से राज्यसभा सांसद रहे हैं।

जाने माने अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी, नजमा हेपतुल्ला, गुलाम नबी आजाद जैसे कई और राजनेता हैं जो 6 बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। किन्तु ये सभी अलग-अलग पार्टियों के टिकट पर निर्वाचित होकर आए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर दिसंबर 2020 तक के लिए राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

मध्य प्रदेश बिजली उपभोक्ताओं के लिए कमलनाथ सरकार का बड़ा ऐलान

भगोड़े इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक की मुश्किलें बढ़ीं, पूरे मलेशिया में नहीं दे सकेगा उपदेश

कर्नाटक: येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार आज, 17 मंत्रियों को मिल सकती है जगह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -