कर्नाटक: येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार आज, 17 मंत्रियों को मिल सकती है जगह
कर्नाटक: येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार आज, 17 मंत्रियों को मिल सकती है जगह
Share:

बंगलोर: कर्नाटक में आज येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार होगा। इसमें लिंगायत, वोक्कालिगा, ओबीसी और ब्राह्मणों सभी को साधने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल में लिंगायत समुदाय से 8, ओबीसी से दो, ब्राह्मण समाज से एक, वोक्कालिगा समुदाय से तीन और एससी-एसटी समुदाय से दो लोगों को मंत्री पद दिया जा सकता है। कुल 17 मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने की बात कही जा रही है।

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से आते हैं। यदि 8 और लिंगायत समुदाय के लोगों को मंत्री बनाया जाता है, तो कर्नाटक कैबिनेट में लिंगायत समुदाय के सदस्यों की तादाद 9 हो जाएगी। आपको बता दें कि गत माह एचडी कुमारस्वामी की अध्यक्षता वाली जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के गिर जाने के बाद कर्नाटक में सीएम येदियुरप्पा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार बनाई है।

बीएस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई 2019 को चौथी बार कर्नाटक के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की है। इस बार राज्य में सरकार बनाने में जेडीएस और कांग्रेस के बागी विधायकों ने भाजपा की सहायता की। यदि ये विधायक अपनी पार्टी से बगावत नहीं करते, तो राज्य में भाजपा की सरकार न बनती। ऐसे में अब यहां सवाल उठ रहा है कि क्या येदियुरप्पा सरकार जेडीएस और कांग्रेस के बागी विधायकों को कोई इनाम देगी?

बैंक धोखाधड़ी मामले में सीएम कमलनाथ के भांजे रतुल पूरी गिरफ्तार, हेलीकाप्टर घोटाले में भी आया है नाम

पूर्व पीएम राजीव गाँधी की जयंती आज, सभी दिग्गज नेताओं ने 'वीर भूमि' पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

यूपी से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए भाजपा के नीरज शेखर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -