तंत्र मंत्र की शंका में ली 2 महिलाओ की जान
तंत्र मंत्र की शंका में ली 2 महिलाओ की जान
Share:

मध्यप्रदेश / सेंधवा : मध्यप्रदेश के सेंधवा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने डायन होने की शंका में 2 महिलाओं का गला रेत दिया, घटना के बाद एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार , वाकिया गांव के निवासी भीमसिंह ने नवाड़ फलिया की रहने वाली टेटली हीरा भीलाला (60) पर बुधवार तड़के 3- 4 बजे के करीब धारदार दरांती (हासिये) से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने वहां से 1 KM दूर गोट्या फलिया रहने वाली लीलाबाई डेबरा (40) के घर गया और उस पर हमला किया। लीलाबाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टेटली की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दायर कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

बीमारी के कारण होता था शक : पुलिस के मुताबिक आरोपी भीमसिंह हमेशा बीमार रहता था। उसे शक था कि गांव की ही रहने वाली टेटलीबाई और लीलाबाई ने उस पर तंत्र मंत्र कर दिया है। इसी संदेह के चलते आरोपी ने दोनों पर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद एडिशनल SP TS BAGHEL और SDOP मानसिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे।

मंगलवार को हुई थी पंचायत : सूत्रों के अनुसार 3 महिलाओं के डायन होने के शक में भीमसिंह ने मंगलवार को पंचायत भी बिठाई थी। गांव वालो ने जानकारी दी की भीमसिंह पंचों से कहता था की गांव में तीन डायन हैं। मंगलवार को भी पंचायत बैठी थी। भीमसिंह ने कहा था कि बुधवार दोपहर 12 बजे वह डायनों के नाम का खुलासा करेगा। हालांकि किसी ने उसकी डायन वाली बात नहीं मानी थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -