नहीं रहीं दूरदर्शन की मशहूर न्यूज़ एंकर गीतांजलि अय्यर, 72 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
नहीं रहीं दूरदर्शन की मशहूर न्यूज़ एंकर गीतांजलि अय्यर, 72 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
Share:

नई दिल्ली: दूरदर्शन की जानी मानी एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार (7 जून 2023) को देहांत हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गीतांजलि की मौत बुधवार दोपहर ब्रेन हैमरेज के चलते हुई। उनकी उम्र 72 वर्ष थीं और बीते कुछ दिनों से वह बीमार चल रही थीं। गीतांजलि दूरदर्शन पर पहली इंग्लिश एंकरों में से एक थीं। उनके देहांत की खबर के बाद से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि, गीतांजलि अय्यर ने 30 से अधिक वर्षों तक दूरदर्शन पर एंकरिंग की थी और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए थे। उन्हें 4 बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार प्रदान किया गया था। अय्यर को उनके उत्कृष्ट कार्य, उपलब्धियों और योगदान के लिए 1989 में इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी दिया गया था। वह 1971 में दूरदर्शन में बतौर एंकर जुड़ी हुईं थीं।

बता दें कि, गीतांजलि ने अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से स्नातक किया था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से डिप्लोमा भी किया था। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी गीतांजलि अय्यर के देहांत पर शोक-संवेदना जाहिर की है।

ओल्ड पेंशन स्कीम पर जगन रेड्डी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

आज देश में दस्तक दे सकता है मानसून, दिल्ली-यूपी के लिए IMD ने की यह भविष्यवाणी

Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह के खिलाफ 180 लोगों से हुई पूछताछ, अगले हफ्ते कोर्ट में रिपोर्ट जमा करेगी SIT

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -