AAP के खजाने में नजर आई चंदे की बढ़ोतरी
AAP के खजाने में नजर आई चंदे की बढ़ोतरी
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सरकार बनने के बाद से ही पार्टी की साख बनने लगी है। यही नहीं दानदाताओं में आम आदमी पार्टी की साख भी बढ़ी है। आम आदमी पार्टी के चंदे में 275 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जिसमें करीब 1/4 अर्थात् 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दो साल में ही आम आदमी पार्टी ने 44.71 करोड़ रूपए का चंदा प्राप्त किया है। आम आदमी पार्टी को चंदा देने में दिल्ली और महाराष्ट्र को प्रमुख स्त्रोत माना गया है।

अकेले महाराष्ट्र से ही 23.28 प्रतिशत चंदा भी उन्हें मिला है। चंदे में करीब 1460 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी हुई। दूसरी ओर राष्ट्रीय दलों को समान अवधि में दोनों ही राज्य से प्राप्त होने वाले चंदे में 83.09 प्रतिशत की कमी का सामना करना पड़ा। कांग्रेस को तो अपनी आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए सदस्यता शुल्क को ही बढ़ाना पड़ा।

हालांकि भाजपा केंद्र और कई राज्यों में सत्ता में है और पीएम मोदी के कारण उसकी साख भी बढ़ी है लेकिन आप के चंदे में बढ़ोतरी दान दाताओं के आप में विश्वास और उसे सहयोग की बात को दर्शाती है। माना जा रहा है कि पार्टी पंजाब के विधानसभा चुनाव में भी कमाल कर सकती है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -