चीन विवाद पर बोले ट्रम्प- भारत से चल रही है बात, अमेरिका करेगा मदद
चीन विवाद पर बोले ट्रम्प- भारत से चल रही है बात, अमेरिका करेगा मदद
Share:

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और चीन के बीच चल रहे बॉर्डर विवाद को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि एशिया के पड़ोसी एक बहुत बड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं और अमेरिका उनकी मदद करने का प्रयास कर रहा है। हालांकि इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने मध्यस्थता करने के प्रस्ताव की बात नहीं की। इसे चीन और भारत दोनों ने ही नामंजूर कर दिया था।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका उनसे बात कर रहा है। व्हाइट हाउस में चुनावी रैली के दौरान एक मीडियाकर्मी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने दोनों में से किसी भी देश का पक्ष नहीं लिया। ट्रंप से जब स्थिति को लेकर उनके विचार पूछे गए तो उन्होंने कहा कि, ‘यह एक बेहद कठिन परिस्थिति है। हम भारत के साथ चर्चा कर रहे हैं। हम चीन से बात कर रहे हैं। उनके सामने एक बड़ी मुश्किल आ गई है। वहां उनके बीच टकराव है। हमें देखना होगा कि आगे क्या होता है। हम उनकी सहायता करने की कोशिश करेंगे।’

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पूरा ट्रंप प्रशासन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय क्षेत्र में चीन की आर्मी की अवैध घुसपैठ के मामले में भारत के समर्थन में खड़ा नजर आया है। इस सप्ताह की शुरुआत में लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सेना की घुसपैठ के बाद दोनों ओर के सैनिकों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में भारत के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।

18 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई और शून्य से नीचे तापमान में ITBP के जवानों ने किया योग

पीएम मोदी बोले- जो हमें साथ लाए, जोड़े, वही तो है योग

केवल शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि मोक्ष प्राप्ति का जरिया भी है 'योग'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -