तमिलनाडु में डॉक्टरों की हड़ताल, मरीजों का हाल बेहाल
तमिलनाडु में डॉक्टरों की हड़ताल, मरीजों का हाल बेहाल
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु में शनिवार को निरंतर दूसरे दिन तक़रीबन 17,000 डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से सरकारी अस्पतालों में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर वेतन में समानता की मांग उठाते हुए शुक्रवार से हड़ताल कर रहे हैं। केंद्र सरकार में अपने समकक्षों के समान वेतन के अलावा डॉक्टर निर्धारित वक़्त में पदोन्नति और अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या में कमी नहीं करने की मांग कर रहे हैं।

हड़ताली डॉक्टरों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि आपात स्थिति के अलावा किसी रोगी को नहीं देखा जाएगा। इसके अलावा लाइफ सेविंग, मेडिकल, सर्जिकल इमरजेंसी के रोगियों को भी देखा जाएगा। इस बीच द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्टालिन ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार से हड़ताल कर रहे चिकित्सकों से बात करने और परेशान चल रहे मरीजों के लिए कोई निराकरण निकालने का आग्रह किया है।

आपको बता दें कि डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीजों का हाल बेहाल है, अस्पतालों के सामने मरीजों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रहीं हैं। कई मरीजों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज की सख्त जरुरत है, लेकिन राज्य में डॉक्टरों की हड़ताल होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतें उठाना पड़ रही है।

अमेरिका की फटकार के बाद पाक ने उगला सच, कहा- हिरासत में हैं गुलालई के पिता

डोनाल्ड ट्रम्प ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व प्यार, उल्लास और स्थाई शांति लाए

केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, कहा- अगर नहीं हटा कचरा, तो कटेगा PWD इंजीनियरों का वेतन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -